एक्सप्लोरर

UP News: आजमगढ़ में ऑटो चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल

Azamgarh Murder Case: एसपी सिटी के अनुसार, अवधेश गुप्ता ने बताया कि जमीन हथियाने के लिए प्रवीण राय को 3 लाख रुपये सुनील की हत्या को दिए थे. प्रवीण राय ने अफजल को हत्या के लिए एक लाख रुपये दिये थे.

Azamgarh Murder News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में मऊ (Mau) निवासी ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश को रविवार अल सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गला रेत की गई थी हत्या
आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानगंज थाना के करपिया गांव के रास्ते पर 25 अप्रैल की देर रात मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के फरीदपुर निवासी ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नरायन गुप्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी.

पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ बदमाश 
रविवार अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो चालक हत्याकांड का आरोपी बजहा पुलिया के आसपास मौजूद है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिया के पास एक बदमाश से पुलिस का आमना-सामना हो गया. पुलिस से घिरते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो कर गिर गया.

इलाज के लिए कराया भर्ती
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान अफजल पुत्र नजीर निवासी बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जिला मऊ के रूप में की गई.

क्या बोले सिटी एसपी जानें
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा पुलिया के पास रविवार सुबह 6:45 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें अफजल नाम के अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को सुनील गुप्ता नामक ऑटो चालक की हत्या हुई थी. इसमें उसके चाचा अवधेश गुप्ता और मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण राय को कल रात गिरफ्तार किया गया था. 

चाचा ने तीन लाख में दी थी सुपारी
एसपी सिटी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अवधेश ने बताया था कि परिवारिक जमीन को हथियाने के लिए उसने प्रवीण राय को 3 लाख रुपए सुनील की हत्या कराने के लिए दिए थे. प्रवीण राय ने अफजल को सुनील की हत्या के लिए एक लाख रुपए दिये थे. अवधेश गुप्ता से जानकारी लेने के बाद पुलिस अफजल की तलाश में थी. इसी दौरान सुबह मुठभेड़ में अफजल घायल हो गया. 

गैंगेस्ट एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और 1 लाख 53 हजार रुपये नगद बरामद कर लिये गए हैं. उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : अंसारी बंधुओं पर आए फैसले के बाद अटकी परिवार की सांस, मुख्तार की बीवी, बहू, बेटों और भाइयों पर दर्ज हैं 34 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में BJP के मंत्री के साथ स्टेज पर दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद गुड्डू, मच गया हड़कंप
अलीगढ़ में BJP के मंत्री के साथ स्टेज पर दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद गुड्डू, मच गया हड़कंप
UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget