एक्सप्लोरर

क्या बदल जाएगा आजमगढ़ का नाम? अखिलेश यादव के गढ़ में CM योगी आदित्यनाथ ने दिए संकेत

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है और यादव लगातार मुख्यमंत्री पर नाम बदलने और रंग बदलने का आरोप लगाते हैं.

Yogi Adityanath on Azamgarh: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखे जाने के मौके पर जिले के नाम में बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि आजमगढ़ का यह विश्‍वविद्यालय सचमुच में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बना ही देगा, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में राज्‍य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी और शाह ने इस विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया. शाह के भाषण समाप्त होते ही योगी आदित्यनाथ ने इस नये राज्‍य विश्‍वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने का ऐलान कर दिया.

इस मौके पर पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, ''ये वही आजमगढ़ है, जब 2014 और 2017 के पहले यहां का नौजवान जब देश के अंदर कहीं जाता था तो होटल में कमरा नहीं मिलता था, धर्मशाला में कमरा नहीं मिलता था, पहचान का एक संकट खड़ा हो गया था.'' बिना किसी पार्टी का नाम लिए योगी ने कहा, ''हमें यह जानना चाहिए कि ये पहचान का संकट खड़ा करने वाले कौन लोग थे, ये वही लोग थे जो जाति के नाम पर बांटने वाले थे, लेकिन अपने परिवार की जेब भरते थे.''

योगी ने कहा कि आजमगढ़ राज्‍य विश्‍वविद्यालय अगले सत्र से प्रारंभ हो जाएगा और आजमगढ़ और मऊ के 400 महाविद्यालयों के दो लाख 66 हजार बच्‍चों को इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध करके यहीं डिग्री देने का भी कार्य किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे याद है कि जब यूपी में (2017 में) भाजपा की सरकार बनी थी तब अमित शाह ने कहा था कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे इस तरह से बनाया जाना चाहिए कि यह आजमगढ़ और पूर्वांचल के विकास की रीढ़ बने."

 

आजमगढ़ से सांसद है अखिलेश यादव

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है और यादव लगातार मुख्यमंत्री पर नाम बदलने और रंग बदलने का आरोप लगाते हैं. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने फैजाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया. इसके अलावा मुगलसराय रेलवे स्टेशन, फैजाबाद स्टेशन समेत अन्य कई नाम भाजपा सरकार में बदले गये हैं.

राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दिनेश शर्मा ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी. शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय नर्सिंग, फार्मेसी और कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित करेगा. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि अब कई नेता भगवान राम के मौसमी भक्त बनकर सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे

UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज बुलंदशहर में नगर पंचायत अध्यक्षों से करेंगी संवाद, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget