एक्सप्लोरर

यूपी में आयुष्मान भारत योजना में मरीजों को मिेलेगा और फायदा, जल्द खत्म होगी ये अनिवार्यता

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक था. लेकिन, अब से इसमें छूट देने की तैयारी की जा रही है.

Ayushman Bharat Yojana: कोई भी बीमारी होने पर अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ेगा. राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े अस्पताल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में मार्च महीने से ये सुविधा शुरू होने जा रही है. जिसके तहत अस्पताल में भर्ती हुए बिना ही आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके लिए विभाग और डे केयर सुविधा का आंकलन किया जा रहा है. इस फैसले से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा. 

दरअसल अभी तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक था. लेकिन, अब से इसमें छूट देने की तैयारी की जा रही है. केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें अस्पताल में भर्ती होने की अनिवार्यता को खत्म किया है. जिससे बिना भर्ती हुए इस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा. विभाग के द्वारा बैठक की जा रही है. 15 दिनों के भीतर ये कार्य पूरा हो सकता है. 

भर्ती हुए बिना उठा सकेंगे आयुष्मान योजना का लाभ
केजीएमयू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुरेश कुमार ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा इस बात का आंकलन किया जा रहा है कि डे केयर के अंतर्गत कौन-कौन सी सुविधाएं हैं. जिसके बाद इसमें जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को फायदा होगा. कीमोथेरेपी वाले मरीजों को कीमो की दवाएं कुछ घंटे भर्ती करके चढ़ाई जाती थी. जिसकी वजह से उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाता था. क्योंकि उसके लिए 24 घंटे की भर्ती होना आवश्यक होता है. 

ऐसी स्थिति में या तो मरीज को 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती किया जाए, नहीं तो उसे आयुष्मान का लाभ नहीं मिल पाता था. इन दोनों ही स्थिति में मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन भर्ती होने की अनिवार्यता ख़त्म होने के बाद वो आयुष्मान योजना का लाभ ले सकेंगे. मार्च महीने से इसे शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी जाती है.  

UP Politics: 2019 वाली गलती नहीं दोहराएंगे ओपी राजभर? महाकुंभ में करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget