एक्सप्लोरर

26 जनवरी को रखी जाएगी अयोध्या में मस्जिद की नींव, शुरू होगा निर्माण

26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद सदस्य ट्रस्टी और फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी मस्जिद की नींव रखेंगे. इस मौके पर ट्रस्ट के सभी 9 सदस्य भी मौजूद रहेंगे.

अयोध्या: अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद की नींव 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रखी जाएगी. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी. इस मौके पर बड़े स्तर पर पौधरोपण भी किया जाएगा. इसके साथ ही 5 एकड़ के भूखंड के मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी. इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि सुबह 8:30 बजे मस्जिद प्रोजेक्ट के 5 एकड़ भूखंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

ध्वजारोहण के बाद रखी जायेगी नींव

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने पहले ही कहा था की मस्जिद की नींव 26 जनवरी या 15 अगस्त को रखने की योजना है. रविवार को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की वर्चुअल बैठक में 26 जनवरी की तारीख पर सभी सदस्यों की सहमति से मुहर लगाई गई. 26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद सदस्य ट्रस्टी और फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी मस्जिद की नींव रखेंगे. इस मौके पर ट्रस्ट के सभी 9 सदस्य भी मौजूद रहेंगे.

रिसर्च सेंटर और पब्लिशिंग हाउस भी बनेगा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी गई थी. इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने इस जमीन पर मस्जिद के साथ ही एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संग्रहालय, पुस्तकालय, कम्युनिटी किचन, इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर और एक पब्लिशिंग हाउस के निर्माण का फैसला किया है. 26 जनवरी को इस प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत की जाएगी. हालांकि जैसा फाउंडेशन ने पहले ही तय किया था यह कार्यक्रम सादगी के साथ सीमित लोगों के बीच होगा, उसी पर अमल किया जा रहा है.

धन्नीपुर मस्जिद परिसर में 2 बिल्डिंग होगी. एक मस्जिद के लिए और दूसरी हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, म्यूजियम व कम्युनिटी किचेन के लिए. कुल 5 एकड़ ज़मीन में से 3500 स्क्वायर मीटर ज़मीन पर मस्जिद की बिल्डिंग बनेगी और 24150 स्क्वायर मीटर की दूसरी बिल्डिंग में हॉस्पिटल. हॉस्पिटल बिल्डिंग में 9000 स्क्वायर मीटर का बेसमेंट भी बनेगा. चीफ आर्किटेक्ट डॉक्टर एसएम अख्तर ने बताया की मस्जिद 2 मंज़िल होगी जिसमे 2000 लोगों के एक साथ नमाज़ पढ़ने की कैपेसिटी होगी. परिसर में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल होगा. मस्ज़िद में गुम्बद नहीं होगा. मस्जिद में महिलाओं के लिए अलग से सजदा करने की व्यवस्था होगी. सचिव अतहर हुसैन में बताया कि 4 मंजिल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 200 बेड का होगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ है. वहीं म्यूजियम ऐसा होगा जो हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करे.

यह भी पढ़ें-

UP MLC चुनाव में आज बीजेपी के सभी 10 उम्मीदवार भरेंगे अपना पर्चा, 13वें उम्मीदवार की एंट्री पर असमंजस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget