एक्सप्लोरर

Ayodhya News: समय से पहले पूरा हो जाएगा राम मंदिर निर्माण कार्य, छत की ढलाई शुरू, जानें- कब बनेगी रामलला की मूर्ति

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक अब राम मंदिर की छत की ढलाई का काम शुरू हो गया है. दिसंबर तक रामलला की मूर्ति से लेकर सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम भक्तों का 500 साल पुराना सपना साकार होने जा रहा है. भगवान रामलला अपने गर्भ गृह में जनवरी 2024 में विराजमान हो जाएंगे. मंदिर के निर्माण कार्य में छत की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है. छत की ढलाई के कार्य में लगभग 4 महीने का समय लगेगा. इसके बाद भगवान रामलला मंदिर का गर्भ गृह अब भव्य मंदिर का आकार लेता दिखाई दे रहा है.

अक्टूबर 2023 तक भव्य राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा मंदिर निर्माण कार्य में दिन-रात मजदूर लगाए गए हैं. जिससे मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आ सके. यही वजह है कि मंदिर निर्माण कार्य समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद राम भक्तों का वो सपना साकार होते दिखेगा, जिसे वो बरसों से संजोए बैठे हैं. 

राममंदिर की छत की ढलाई का काम शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मन्दिर की छत ढलाई कार्य में कर्नाटक का जो मार्बल आया है, उससे छत की ढलाई का कार्य किया जा रहा है और बंसी पहाड़पुर के जो गुलाबी पत्थर हैं उनसे मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य में बीम की ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर दरवाजे बनाने के लिए सागवान की लकड़ी मंगाई गई है. ये लकड़ी महाराष्ट्र से आ रही है. इस लकड़ी का इस्तेमाल राम मंदिर में लगने वाले दरवाजे में किया जाएगा. 

दिसंबर तक सारे काम हो जाएंगे संपन्न

प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य में गर्भ गृह का कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. छत की ढलाई के कार्य में लगभग 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा. जनवरी में भगवान राम लला शुभ मुहूर्त में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नवंबर तक नीचे का गर्भ गृह का पूरा हिस्सा तैयार हो जाएगा. उम्मीद है कि 3 से 4 महीने और लग जाएंगे. नवंबर तक हर चीज कंप्लीट कर लेना है. मंदिर में जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उसका निर्माण भी जल्द कर लिया जाएगा. दिसंबर के पहले तक सारा काम पूरा हो जाए, इसके लिए ट्रस्ट लगातार काम कर रहा है. जनवरी में प्रभु की इच्छा है जो उचित मुहूर्त होगा उसमें भगवान का पदार्पण हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले बड़ा 'खेल' करने की तैयारी में बीजेपी, विरोधी दलों में मच सकती है खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget