एक्सप्लोरर

Ayodhya News: भगवान रामलला की मूर्ति के लिए कई राज्यों से लाए गए पत्थर, टेस्टिंग के बाद ही लिया जाएगा फैसला

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि अलग-अलग जगह से शिला लाई गई है और अब इन सबका परीक्षण और निरीक्षण किया जाएगा.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है और भगवान रामलला का मंदिर अक्टूबर 2023 में पूरा कर लिया जाएगा. अपने दिव्य मंदिर में भगवान रामलला जनवरी 2024 में विराजमान हो जाएंगे, भगवान राम लला की मंदिर में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जानी है. प्रतिमा के लिए कई राज्यों से पत्थर लाया गया है और उन पत्थरों की टेस्टिंग की जा रही है कि किन पत्थरो से भगवान रामलला की प्रतिमा बनाई जा सकती है.

इस प्रतिमा में विशेष बात यह होगी कि यह रामनवमी के दिन भगवान रामलला के मस्तक को सूर्य की किरण प्रकाशित करेगी. जब राम भक्त भगवान रामलला का दर्शन करें तो राम भक्तों को ऐसा लगे कि साक्षात भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान है इसीलिए अनेकों प्रकार के पत्थर मंगवाए गए हैं और अलग अलग तरीके के पत्थरों की प्रतिमा बनाई जाएगी और उन प्रतिमा में जो सबसे अद्भुत होगी उसी प्रतिमा को भगवान रामलला के मंदिर में विराजमान किया जाएगा.

अलग-अलग राज्यों से मंगाए जा रहे पत्थर
भगवान रामलला के मंदिर में भगवान राम की बाल स्वरूप प्रतिमा स्थापित की जानी है. प्रतिमा के लिए अनेक राज्यों से शिला अयोध्या लाई गई है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि अलग-अलग जगह से शिला लाई गई है और अब इन सबका परीक्षण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग मूर्तिकार यहां पर आए हैं और बड़ी आस्था से उन्होंने अपने यहां से पत्थरों को भेजा है. 

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि इन मूर्तियों में जो सबसे अच्छा विग्रह हम लोगों को लगेगा उसका चयन किया जाएगा. अगर 1 महीने तक किसी को पत्थर भेजना है तो उसके पास मौका है, उसके बाद हम नए पत्थरो को स्वीकार नहीं करेंगे.  मूर्ति चित्रकार वासुदेव कामथ ने कहा कि भगवान रामलला की प्रतिमा ऐसी होगी कि भगवान रामलला अपने दोनों पैरों पर खड़े रहेंगे. भारतीय शिल्प विज्ञान के अनुसार मूर्ति का रेखांकन होगा और मजबूती के लिए कुछ प्रभाव भी रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'चाहे किसी टापू पर जाकर...', सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी ये प्रतिक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget