एक्सप्लोरर

Ayodhya में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजना शुरू, सामने आई पहली तस्वीर, जानें- अंदर क्या लिखा है

Ram Lalla की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में निमंत्रण पत्र भेजे जाने का काम भी शुरू हो गई है.

Consecration Ceremony of Ram Lalla in Ayodhya: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो गया है. इस बीच कार्ड की पहली फोटो सामने आई है. निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर लिखा गया है - प्राण प्रतिष्ठा समारोह. इसके अंदर एक पत्र भी है. 

इस के अंदर भेजे जा रहे पत्र में लिखा है- आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है. पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं.

OP Rajbhar ने सपा को घेरा, विधानसभा में अखिलेश यादव की ओर इशारा कर कहा- हम जाति में आपसे...

पत्र में कही गयी है ये बात
पत्र में लिखा गया है- निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं. जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा. विलंब से आने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ सकता है. 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं.

इस पत्र के अंत में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय के दस्तखत भी हैं.

इस संबंध में ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. देश भर में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजना है. ऐसे में यह बड़ा काम है.  

निमंत्रण पत्र पाने वाल एक संत ने बताया कि आज भगवान राम की बहुत बड़ी कृपा हुई हमारे ऊपर कि हमको डाक के द्वारा पहला निमंत्रण कार्ड मिला है.

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा योजना 5 जनवरी से होगी लागू
उधर, अयोध्या में राम मंदिर के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा योजना 5 जनवरी से लागू होगी. अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर की सुरक्षा योजना को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से राम जन्मभूमि पर पहुंचने वाले भक्तों को गुजरना होगा.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), आईजी पुलिस (अयोध्या रेंज), आईबी अधिकारी, अयोध्या मंडलायुक्त और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस संबंध में एक बैठक की.

अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने मीडियाकर्मियों को बताया, "सुरक्षा योजना के पहले चरण के लिए, राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं."

दयाल ने कहा, "राम मंदिर की समग्र सुरक्षा योजना मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget