एक्सप्लोरर

UP News: राम मंदिर परिसर में बनेगा पुलिस कंट्रोल रूम, चंपत राय की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन

Ayodhya News: श्री राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके परिसर के अंदर ही पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है. जिसके निर्माण से पहले वैदिक ब्राह्मण की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया.

Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शामिल होंगे. ऐसे में श्री राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि परिसर में ही पुलिस कंट्रोल रूम बनाने का खाका खींचा गया और अब इस पर काम शुरू हो गया है. गुरुवार को बाकायदा वैदिक ब्राह्मण की मौजूदगी में निर्माण के पहले भूमि पूजन किया गया, जिसके यजमान श्री राम जन्मभूमि परिसर के पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पाण्डेय रहे. इस पूजन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे. 

अयोध्या में हनुमानगढ़ी रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर आतंकी हमले की कोशिश हो चुकी है. 2005 में श्री राम जन्मभूमि परिसर में भी सुनयोजित आतंकी हमला हुआ था. हालांकि इस हमले के दौरान सुरक्षाबलों ने पांचों आतंकियों को मार गिराया था. इसलिए श्री राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ इसकी सुरक्षा को लेकर भी मंथन शुरू हुआ था. सुरक्षा कमेटी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए एक अलग कंट्रोल रूम बनाने की योजना बनाई थी, जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि परिसर के दोनों तरफ सुरक्षा कंट्रोल रूम भवन बनाने, ऑफिस और आवास के लिए जमीन आवंटित की गई थी. अब उसी भूमि पर सुरक्षा कंट्रोल रूम निर्माण से पहले भूमि पूजन किया गया.

राम मंदिर परिसर में बनेगा पुलिस कंट्रोल रूम

महासचिव चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि राम जन्मभूमि के पश्चिमी और उत्तरी कोने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कंट्रोल रूम बनाने के लिए लगभग 12000 स्क्वायर फीट जमीन अलॉट की थी. पुलिस कंट्रोल रूम राम जन्मभूमि के निकटतम होना चाहिए, जिस किसी भी परिस्थिति का सामना कम समय में किया जा सके. उसके लिए यह स्थान सब प्रकार से उत्तम है बहुत प्रसन्नता की बात है. आज इस स्थान पर भूमि पूजन हुआ और जो स्थान उचित लगा वहां पांच शिलाएं रख दी गई. अर्थात इस कार्य का प्रारंभ हो गया बहुत जल्दी 1 साल में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:  UP Politics: 'मेरा नाम सबसे ऊपर...कौन काटेगा', यूपी कैबिनेट विस्तार के बीच ओम प्रकाश राजभर के बयान ने बढ़ाई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget