एक्सप्लोरर

अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, जानें क्यो बोले सपा सांसद

Ayodhya News: अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग का यह बयान दबाव में लिया गया है. हमारे नेता अखिलेश यादव द्वारा जिन 18,000 नामों के कटने में प्रार्थना पत्र दिया गया था,उसे झूठा ठहराना तथ्यहीन है.

समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कथित तौर पर 18,000 वोट कटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के जवाब पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चुनाव आयोग के बयान को सरासर झूठा, सत्यों से विपरीत और सत्ता से परे करार दिया है. अवधेश प्रसाद ने मांग की है कि इस मामले में न्यायिक जांच कराई जाए और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में एक समिति गठित की जाए.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग का यह बयान दबाव में लिया गया है. हमारे नेता अखिलेश यादव द्वारा जिन 18,000 नामों के कटने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उसे झूठा ठहराना तथ्यहीन है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने सच्चाई को छुपाने की कोशिश की है और सत्ता के दबाव में काम किया है. प्रसाद का मानना है कि अगर इस मामले की गहन जांच होगी, तो चुनाव आयोग का बयान झूठा और गलत साबित होगा.

न्यायिक जांच की मांग

सपा सांसद ने मांग की कि इस मामले में न्यायिक जांच की जाए और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में एक समिति गठित की जाए. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल सपा का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का है. चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी. प्रसाद ने यह भी कहा कि अगर जांच होगी, तो सच्चाई सामने आएगी और चुनाव आयोग के दावों की पोल खुल जाएगी.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सपा ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूची से 18,000 नाम काटे गए, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ. अखिलेश यादव ने हालिया s एवोत चोरी के मुद्दे के तहत उठाया गया था. चुनाव आयोग ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि नाम काटे गए वोटर या तो दोहराव वाले थे या मृत थे. हालांकि, सपा ने इस जवाब को असंतोषजनक बताया और अब न्यायिक जांच की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget