एक्सप्लोरर

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'वोटों की डकैती करवाकर मेरे बेटे को हराया'

UP News: वाराणसी पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. अवधेश प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने मिल्कीपुर में वोटों की डकैती कराकर मेरे बेटे को चुनाव हरवा दिया.

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने मिल्कीपुर में वोटों की डकैती कराकर मेरे बेटे को चुनाव हरवा दिया. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उक्त बातें वाराणसी दौरे में कही हैं.

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद इस वर्ष की शुरुआत में उनके इस्तीफे से रिक्त हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को पराजित कर दिया था. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने यहां संवांदाताओं से बातचीत में कहा कि फैजाबाद के मिल्कीपुर से जनता ने उन्हें (अवधेश प्रसाद) नौ बार विधायक बनाया.

बेटे को डकैती कर बीजेपी ने हरवाया- अवधेश प्रसाद

उन्होंने कहा कि जब वह सांसद बने तब अखिलेश यादव ने उनके बेटे (अजीत प्रसाद) को मिल्कीपुर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके बेटे को वोट चोरी नहीं, बल्कि डकैती करके हरवा दिया. उन्होंने कहा कि राम जी की कृपा से वह अयोध्या का चुनाव जीते. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लल्लू सिंह को हैट्रिक लगाने से वंचित करते हुए फैजाबाद सीट जीत ली थी.

'गाली किसने दी, इसकी जांच होनी चाहिये'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को बिहार में गाली देने के मामले में पूछे जाने पर सवाल उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा, “किसने गाली दी है, यह जांच का विषय है. इस तरह के आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.”

चुनावी प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता- सांसद

अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है. सभी राजनितिक दलों को मिलकर चुनावी प्रक्रिया को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने के लिए काम करना चाहिए. पुलवामा में मारे गए शहीदों के परिवार के लोगों को न्याय मिलने की बात पर प्रसाद ने कहा कि ज़ब भाजपा के डबल इंजन के सरकार का सफाया होगा तब ही न्याय मिल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget