एक्सप्लोरर

UP Politics: संजय निषाद की BJP से तनातनी के बीच अखिलेश यादव ने चली चाल, कर दिए बड़े वादे

यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निषाद समाज को साधने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे भी कर सकती है.

उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी की नजर निषाद समाज के वोटरों पर टिक गई है. शनिवार को नाविक मजदूर कल्याण समिति के सदस्यों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात की और अपने मुद्दे रखे, वहीं सपा मुखिया ने भी अपने घोषणा पत्र में नाविक समुदाय को खास जगह देने का ऐलान किया है. 

अखिलेश यादव की इस मुहिम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत देखा जा रहा है. सपा अध्यक्ष अभी से सियासी बिसात बिछाने में लग गए हैं. पार्टी की नजर उन वर्गों पर है जो पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी और एनडीए का साथ देते आए हैं और एनडीए के सहयोगी संजय निषाद का बड़ा वोट बैंक माने जाते हैं. 

निषाद समाज पर अखिलेश यादव की नजर

सपा मुखिया ने अब निषाद समाज को सपा के साथ लाने का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है. खबरों की माने उन्होंने एक कदम आगे जाते हुए निषादों को साधने का दांव भी चल दिया है. नाविक संगठन से मुलाकात के दौरान उन्होंने वादा किया कि वो अपने घोषणा पत्र में नाविकों को नाव देने की घोषणा शामिल करेंगे. 

आगामी विधानसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी चुनाव जीतती है तो सपा की सरकार लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर निषादराज गुहा की प्रतिमा स्थापित करेंगी. जिसमें नाव की पतवार सोने से बनाई जाएगी. 

नाविक मजदूर संगठन ने की मुलाकात

वही दूसरी ओर नाविक मजदूर कल्याण समिति के सदस्यों ने अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान ज्ञापन देकर नदियों से मछलियां पकड़ने के लिए नदियों की नीलामी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का प्रयास करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इसके जरिए हमारे पांरपिरक व्यवसाय को दंबंगों को सौंपने की तैयारी की जा रही हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए. 

सपा मुखिया ने कहा कि निषाद समाज भी पीडीए का हिस्सा है, हमारी पार्टी नाविकों के अधिकारो और सम्मान की लड़ाई लड़ेगी. जब सपा की सरकार आएगी तो जातीय जनगणना होगी और सभी समाजों को उनका हक और सम्मान मिल सकेगा. सपा ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी.  

रामभद्राचार्य से एक कदम आगे निकले बीजेपी नेता संगीत सोम, कहा- वेस्ट यूपी 'मिनी' नहीं, पूरा पाकिस्तान बनता जा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर के बयान पर सपा का पलटवार, अमीक जामेई बोले- 'वो सटक गए हैं, उनकी स्क्रिप्ट...'
ओपी राजभर के बयान पर सपा का पलटवार, अमीक जामेई बोले- 'वो सटक गए हैं, उनकी स्क्रिप्ट...'
Jhansi News: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
झांसी: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
यूपी: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget