एक्सप्लोरर

Meera Manjhi Reaction: PM मोदी के पत्र पर मीरा मांझी ने दी पहली प्रतिक्रिया, इस अंदाज में किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

Ayodhya News: पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र पाकर मीरा मांझी की खुशी का ठिकाना नहीं है. इसके लिए मीरा ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने अपने पति के लिए नौकरी की मांग की.

Meera Manjhi On PM Modi Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बीते 30 दिसंबर को अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मीरा मांझी के घर का दौरा किया था. यहां पीएम मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की और उनके साथ चाय भी पी थी. पीएम मोदी ने पत्र लिखकर मीरा मांझी और उनके परिवार वालों को नववर्ष शुभकामनाएं दी थी. इस पर अब मीरा मांझी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. 

पीएम मोदी के पत्र पर बोलते हुए मीरा मांझी कहती हैं कि मुझे बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने मेरे बच्चों के लिए कुछ उपहारों  (पेन, पेंसिल, बैग) के साथ नए साल की शुभकामनाएं भेजीं. मीरा ने आगे बताया कि  पीएम मोदी ने न केवल उन्हें बल्कि पूरे मांझी नगर को एक पत्र भेजा.  मीरा ने इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है और कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा की उन्होंने हमारे बच्चों के लिए इतना कुछ किया.

पीएम से की पति को नौकरी दिलाने की मांग 
मीरा ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि उनके पति को कहीं छोटी- मोटी नौकरी दे दें. जिससे उनका और उनके बच्चों का भविष्य संवर जाए. वे भी खुशहाल जीवन यापन कर सकें. दरअसल पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के दौरान मीरा मांझी के घर का दौरा किया था. वह उज्ज्वला योजना की 10वीं करोड़ लाभार्थी हैं.

पीएम ने लेटर में क्या लिखा?
पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि श्रीमती मीरा देवी जी, आपको और परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा. 

ये भी पढ़ें: Kushinagar News: कुशीनगर में छात्रा ने की आत्महत्या, नहर में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget