एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में छात्रा ने की आत्महत्या, नहर में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

Kushinagar News: कुशीनगर में 10 वीं की छात्रा ने गंडक नहर में छलांग दी. स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

Kushinagar Crime News: कुशीनगर (Kushinagar) जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां के निकट 16 वर्षीय एक छात्रा ने गंडक नहर में छलांग लगा दी. छात्रा पडरौना के एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं की में पढ़ती थी. छात्रा के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नहर से बाहर निकलवाकर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. 

बताया जा रहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली दीक्षित गांव के निवासी विमलेश गोंड की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का बलुचहां के निकट स्थित एक निजी विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी. वह अपने एक रिश्तेदार को ई-स्कूटी से छोड़ने बलुचहां गांव की तरफ आई थी. वहां से लौटते समय उसने स्कूटी और बैग सड़क के किनारे छोड़ दिया और बलुचहां के सायरी माता मंदिर के पास पुल से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई.आस-पास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई. 

घटना की सूचना मिलने पर अनुष्का का फुफेरा भाई धोनी और चाचा मौके पर पहुंचे. कुछ लोगों ने नहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला. उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा के नहर में कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर किस वजह से मौत हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
छात्रा के मामले में पडरौना कोतवाली के कोतवाल शुशील शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक किशोरी की गड़क नहर में शव मिला है. लोग कह रहे है कि कूदकर किशोरी ने जान दी है. लेकिन इसकी क्या सच्चाई है बहुत ही जल्द पता कर लिया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Azamgarh News: कैसा बीता आजमगढ़ पुलिस का साल 2023? अपराध पर कितना लगा लगाम, जानें- सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget