एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी होमस्टे की सुविधा, 21 नए होटलों को मिला लाइसेंस

Ayodhya Homestay: डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महायोजना पास होने के बाद अभी 21 नए होटलों को लाइसेंस मिला है साथ ही होमस्टे के लिए पर्यटन विभाग से लाइसेंस प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या को कुछ इस तरह से सजाया, संवारा और व्यवस्थित किया जा रहा है कि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके लिए होटलों के विस्तारीकरण, नए होटलों का निर्माण, धर्मशालाओं के इंप्रूवमेंट के साथ-साथ टेंट सिटी बसाने की भी योजना चल रही है. इतना ही नहीं आम जनमानस की आय बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने होमस्टे की व्यवस्था भी शुरू की है. 

रामनगरी के सुंदरीकरण और सड़कों के चौड़ीकरण के साथ-साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही है. महायोजना के जरिए 21 नए होटलों को लाइसेंस मिला है तो वहीं करीब 18 होटलों को इंप्रूव किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में होमस्टे की भी व्यवस्था की जा रही है. पर्यटन विभाग से इसकी लाइसेंस प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, 6 कमरे तक के मकान मालिक होमस्टे के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

21 नए होटलों को मिला लाइसेंस
अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महायोजना पास होने के बाद अभी 21 नए होटलों को लाइसेंस मिला है और लगभग 18 होटलों का इंप्रूवमेंट हुआ है. होम स्टे की भी फैसिलिटी हम प्रोवाइड करवा रहे हैं. जो भी हमारे अयोध्यावासी हैं या आसपास के लोग हैं, वह अपने कमरों को अगर होमस्टे के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं तो पर्यटन विभाग में अप्लाई करवा सकते हैं. इसके लिए हमने सिस्टम को स्मूथ भी किया है और इसको लेकर हम ई-पोर्टल भी डेवलप कर रहे हैं. 

ऐसे दी जाएगी होमस्टे की सुविधा
इसके तहत हम तीव्र गति से कार्रवाई करेंगे, पर्यटन डिपार्टमेंट का एक मानक है कि फैसिलिटी होनी चाहिए. मैक्सिमम कमरे की सीमा तय है और 6 कमरे तक है, तो उसे होमस्टे की सुविधा दी जा सकती है और पर्यटन विभाग इसका कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट है. अयोध्या में होटल, धर्मशालाओं को भी इंप्रूवमेंट किया जा रहा है. इसके साथ ही फसार्ड इंप्रूवमेंट किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर टेंट सिटी बनाने की भी योजना चल रही है.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अयोध्या प्रशासन रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है. डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग यह विचार कर रहे हैं कि एक तो हम लोगों ने जो होटल की फैसिलिटी बढ़ाया है, उसमें कमरे की संख्या बढ़ाया है. नए होटल के लिए लाइसेंस की संख्या बढ़ा रहे हैं, तेज गति से और इसके साथ में जो धर्मशालाएं हैं. स्टिंग धर्मशालाएं हैं, उसमें भी आधार संख्या को मजबूत करने के लिए उन लोगों से अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद की तरह उसका भाई अशरफ भी बेखौफ, कहा- 'नहीं लग रहा डर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget