एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव के लिए श्रद्धालु घर बैठे भी कर सकेंगे दीपदान, जानें क्या है तरीका

Ayodhya News: अयोध्या में 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है. इस बार ये आयोजन और भी भव्य होने वाला है. देश-विदेश में बैठे लोग एप के जरिये ऑनलाइन दीपदान कर सकेंगे.

Diwali In Ayodhya: 11 नवंबर को अयोध्या (Ayodhya) में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम होना है. इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने उन लोगों को भी सुविधा प्रदान की है जो लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं. पर्यटन विभाग ने अयोध्या के बाहर मौजूद लोगों को दीपदान करने की सुविधा प्रदान की है. इसके लिए होली अयोध्या एप (Holy Ayodhya App) लॉन्च की गई है. इस एप के माध्यम से लोग घर बैठे भी इस दीपोत्सव के महाकुंभ में दीपदान कर सकेंगे.

दीपोत्सव के बाद संस्कृति विभाग भेजेगा दीये और प्रसाद
संस्कृति विभाग ने यह तय किया है कि दीपोत्सव में दीपदान करने के लिए जो लोग भी दीये बुक करेंगे उनको दीपोत्सव के बाद विभाग दिए हुए पते पर दीये, प्रसाद और सरयू का जल प्रसाद भेजेगा. इस एप के माध्यम से श्रद्धालु घर पर बैठे ही दीपदान में शामिल हो सकेंगे.

कैसे कर सकते हैं दीपदान
विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश के मुताबिक एंड्राइड और एप्पल स्टोर पर होली अयोध्या एप उपलब्ध है. जो भी श्रद्धालु दीपदान करना चाहते हैं वो इस एप को डाउनलोड कर एक तय धनराशि देकर अपने दीपक बुक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक से या उससे अधिक दीये भी बुक कर सकता है, दीये बुक करने पर कोई संख्या का प्रतिबंध नहीं है. इसके बाद जो भी दीये बुक किए जाएंगे जिला प्रशासन उन दीयों के जलवाने की जिम्मेदारी लेगा और उसकी पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की रहेगी. उन्होंने बताया कि देश और विदेश के श्रद्धालु इस कार्यक्रम में जुड़कर दीपदान कर सकते हैं.

इस बार फिर बनेगा अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड
अयोध्या में इस बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनने वाला है. श्री राम की नगरी अयोध्या में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे. यह दीये जलाकर उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है. विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में बिना डॉक्टर के चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, प्रशासन ने की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget