एक्सप्लोरर

'पापा मारते हैं और पेट भर खाना नहीं देते...', यूपी में खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची मासूम

UP News: अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में एक पांच वर्षीय बच्ची डीएफसी लाइन से कटने जा पहुंची. जब स्थानीय लोगों ने बच्ची को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए उसे बचाया.

उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में एक पांच वर्षीय बच्ची डीएफसी लाइन से कटने जा पहुंची. आस पास मौजूद लोगों ने बच्ची को देख जब हाल जाना तो सुनकर दंग रह गए. बच्ची ने अपना नाम रोशनी और पिता का नाम संतोष बताते हुए कहा कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं. भरपेट खाना भी नहीं देते हैं, न ही वो मुझे स्कूल भेजते हैं. यहाँ तक की जब वह बाहर जाते हैं तो घर में बंद करके मुझे छोड़ जाते हैं.

रोशनी ने बताया कि इस घटना के चलते वह परेशान है और वह रेलवे ट्रेक पर कटने के लिए आई है. इसके बाद स्थानीय निवासी द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई. पुलिस बच्ची को थाने लेकर पहुंची और बच्ची के पिता को भी बुलवाया गया. जहां पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अपनी मजबूरियां बयां की. वहीं बच्ची के पिता के अनुसार, रोशनी दूसरे नंबर की बेटी है उनके पांच बच्चे हैं दो बेटे और तीन बेटियां है. पालन पोषण करने में वह असमर्थ है.

स्थानीय व्यक्ति ने बच्ची को लिया गोद
वहीं थाने में मौजूद स्थानीय निवासी चंदन जो कि राजमिस्त्री का काम करते हैं, उन्होंने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई. हालांकि पुलिस ने इस तरह की कोई भी कानूनी प्रक्रिया न होने का हवाला देते हुए इसे दरकिनार कर दिया. साथ ही बच्ची के पिता को हिदायत दी. जिसके बाद चंदन और बच्ची के पिता संतोष ने लिखित रूप से बच्ची को देने व अपनाने का अनुबंध कर लिया. वहीं जब मीडिया द्वारा इस पूरे घटना क्रम में बच्ची के पिता से बात करनी चाही तो उन्होंने इंकार कर दिया.

चंदन राजमिस्त्री (बच्ची को गोद लेने वाला व्यक्ति) ने एबीपी लाइव को बताया कि उनके एक बच्चा है. वह इस पूरी घटना क्रम को शुरुआत से देख रहे थे. बच्ची की लाचारी और उसके भविष्य को देखते हुए उनका हृदय पसीजा जिसके बाद उन्होंने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है. गोद लेने के दौरान बच्ची के पिता व अन्य लोगों की सहमति भी शामिल है. हालांकि इस मामले में पर सीओ विधूना से भी बातचीत की कोशिश की गई, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका.

बाल कल्याण समिति ने बच्ची को सौपने को बताया गलत
वहीं बच्ची को बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किये बिना दूसरे व्यक्ति को सौंपे जाने के मामले पर बाल कल्याण समिति की ओर से बयान सामने आया है.  संस्था की तरफ से कहा गया है कि कागज पर लिखकर नाबालिग को दूसरे को देना गलत है. बाल कल्याण समिति की संस्तुति के बिना बच्ची को दूसरे को नहीं दिया जा सकता है. उसे देने से पहले कानूनी प्रक्रिया अपनाना जरूरी है. शिकायत आने पर मामले की जांच कर जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद राजीव राय के कांवड़ वाले बयान पर भड़के स्वामी यशवीर महाराज, बताया- मूर्ख और स्वार्थी

Input By : विशाल त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget