एक्सप्लोरर

Auraiya News: 'जल्द हटवालो, नहीं तो खानदान को जेल भिजवा दूंगा', अतिक्रमण को लेकर DM ने दुकानदार को हड़काया

Auraiya DM: डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टेंपो स्टैंड का कोई भी उचित स्थान नहीं बनाया गया है. जिसे लेकर आए दिन टेंपो चालकों में आपस में झगड़ा रहता है. कई बार तो जाम की स्थिति बनी रहती है. 

Auraiya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में जिलाधिकारी का एक दुकानदार को पुलिस अंदाज में हड़काते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी अलग अंदाज में यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि यह समान जल्द से जल्द हटवा लो, नहीं तो पूरे खानदान को जेल भिजवा दूंगा. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. 

अवैध टेम्पो स्टैंड पर जाम लगने की वजह से अतिक्रमण की शिकायत आ रही थी तभी पैदल गस्त कर रहे जिलाधिकारी एसपी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियो ने दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को देखा जिसके बाद एसपी जिलाधिकारी का अलग ही अंदाज देखने को मिला.

उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जे को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक एक्शन में है, जहां कई बार अवैध कब्जे को हटाने को लेकर विवाद भी खड़े होते देखे गए. वहीं अब औरैया जिले के जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार ने समान को बाहर फैलाकर अतिक्रमण कर रखा था. इस पर जिलाधिकारीदुकानदार को पुलिसिया अंदाज में हड़काते  नज़र आ रहे हैं और कह रहे हैं कितनी देर में यह समान को हटा लोगे, यह बताओ. नहीं तो पूरे खानदान को जेल में डाल दूंगा. वीडियो के वायरल होने के बाद जिलाधिकारी को लेकर कई टिप्पणी देखने को मिल रही है.

डीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे 
दरअसल, औरैया सदर नगर पालिका में अवैध टेंपो स्टैंड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को की जा रही थी. वहीं जाम की स्थिति कभी-कभी इसलिए भी बनी रहती है क्योंकि टेम्पो चालक खुद ही लड़ जाते है, वहीं उसी स्थान पर आसपास की बनी दुकान है, बाहर बनी सड़क पर सामान को रखकर व्यापार किया करते हैं. जिस वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं जब पैदल गश्त पर निकले जिलाधिकारी सहित एसपी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बाहर फैले सामान को खुद ही दुकानदार हटाने लगे. 

इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने दुकानों में अंदर जाकर भी दुकानदारों को हिदायत दी और अवैध रूप से अतिक्रमण हटाने की बात की. साथ ही उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही. इसके साथ ही जिलाधकारी का भी एक वीडियो एक दुकानदार को हटाते हुए वायरल हो रहा है. जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में टेंपो स्टैंड का कोई भी उचित स्थान नहीं बनाया गया है. इसको लेकर आए दिन टेंपो चालकों में आपस में ही लड़ाई झगड़ा रहता है और कई बार तो जाम की स्थिति बनी रहती है. 

यह भी पढ़ें:- Kanpur News: कानपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 48 लाख के चोरी हुए 148 मोबाइल फोन किए बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget