एक्सप्लोरर

गोंडा: अवैध शराब के धंधे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, किसी तरह बचाई जान

यूपी के गोंडा में पुलिस बल को उस वक्त मौके से भागना पड़ा, जब वह अवैध शराब के धंधे को बंद करने के लिये छापेमारी करने गई थी. लेकिन जब दोबारा टीम तमाम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचीं तो आठ लोगों की गिरफ्तारी की.

गोंडा: गोंडा में अपराधी इस कदर बेलगाम है कि पुलिस टीम पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं. अवैध शराब का गोरखधंधा करने वालों पर जब छापेमारी हुई तो बौखला गए और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर पत्थरबाजी कर डाली. पुलिस किसी तरह से पहले तो वहां से भाग खड़ी हुई, बाद में अन्य पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुटी है. ताजा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा का है. जहां आबकारी व कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर शराब माफियाओं पर नकेल कसने गई थी, लेकिन वहां पर दबंग प्रधान ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस दौरान, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब को बरामद करने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक का दावा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा.

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान

वहीं, पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कोतवाली नगर के अंतर्गत गोड़ियन पुरवा एक गांव है, जहां पर अवैध शराब का धंधा किये जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर आबकारी टीम द्वारा छापेमारी की गई है. जब आबकारी टीम गांव में थी तो दबंग ग्राम प्रधान व उनके अन्य साथियों ने मिलकर उन पर पथराव किया, इस दौरान पुलिस टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

इस घटना का कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया और कोतवाली नगर पुलिस ने दबिश देकर घटना में संलिप्त आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध शराब की बरामदगी भी हुई है, किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री नहीं करने दी जाएगी, इसे रोकने के लिये लगातार दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: लेजर शो के जरिये भगवान राम के जीवन का प्रसंग, 24 घाटों पर भव्य होगा दीपोत्सव, पढ़ें आयोजन की पूरी जानकारी

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget