एक्सप्लोरर

यूपी: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया ने धनंजय सिंह पर लगाया हमले का आरोप, रेलवे के ठेके पर कब्जे को लेकर था विवाद

उत्तर प्रदेश की राजधानी में सरेआम पूर्व बीडीसी सुरेंद्र कालिया पर जानलेवा हमला हुआ. इस हमले को लेकर हरदोई से पूर्व जिला पंचायत सदस्य कालिया ने जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम लिया है.

लखनऊ (संतोष कुमार). गुंडों और माफियाओं पर लगातार कार्रवाई करने में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए जेल में बंद धनंजय सिंह का नाम लगातार फायरिंग, जानलेवा हमले और धमकी में आ रहा है. सोमवार को राजधानी लखनऊ में हरदोई के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर रेलवे की ठेकेदारी को लेकर जानलेवा हमला हुआ तो सुरेंद्र कालिया ने धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है और अब एफआईआर की तहरीर दी है.

राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम आलमबाग इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अजंता अस्पताल के ठीक सामने हरदोई के संडीला से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. सुरेंद्र कालिया पर हुई इस फायरिंग में उनके ड्राइवर को दो गोली लगी और घायल हो गया. पैदल आए दो हमलावर मौके पर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

आनन-फानन में ड्राइवर को अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर बताई गई. राजधानी में सरेशाम हुई इस फायरिंग की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोड़ा भी पहुंच गए.

रेलवे के ठेके पर कब्जे की लड़ाई

सुरेंद्र कालिया ने इस जानलेवा हमले का आरोप जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लगाया है. पुलिस को दी गई तहरीर में सुरेंद्र कालिया ने साफ लिखा कि रेलवे के ठेके पर कब्जा करने के लिए धनंजय सिंह ने अपने शूटरों से उस पर हमला कराया है. हालांकि सुरेंद्र कालिया का भी आपराधिक इतिहास रहा है. हजरतगंज, हुसैनगंज, कृष्णा नगर में मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह का लगातार वारदातों में नाम आ रहा है.

इससे पहले मौजूदा सरकार में ही धनंजय सिंह पर मुख्तार अंसारी के विधायक प्रतिनिधि रहे मोहम्मद शाहिद ने भी जानलेवा हमले का आरोप धनंजय सिंह पर लगाया था. जौनपुर में भी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को धनंजय सिंह ने ठेकों के लिए अपहरण कर धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग को लेकर दाखिल हुई याचिका, 15 जुलाई को होगी सुनवाई

यूपी: शाहजहांपुर में गिरफ्तार हुआ फर्जी विधानसभा अध्यक्ष, कॉल डिटेल से खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सभी 8 आरोपियों को 13 जुलाई तक जेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सभी 8 आरोपियों को 13 जुलाई तक जेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
चढ़ावा चोरी जांच के बीच गोपाल राव की तस्वीर वायरल, रामलला की आरती में शामिल होने का दावा
चढ़ावा चोरी जांच के बीच गोपाल राव की तस्वीर वायरल, रामलला की आरती में शामिल होने का दावा
चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, पुनर्गठन पर फैसला संभव
चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, पुनर्गठन पर फैसला संभव
जौनपुर में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, घर से दूर नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव
जौनपुर में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, घर से दूर नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
Jammu Kashmir News: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
जम्मू कश्मीर: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
Explained: मानसून का इंतजार खत्म! 4 दिन बाद दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन होगी बारिश, लेकिन अच्छी के साथ बुरी खबर क्या?
Monsoon 2026: 4 जुलाई को दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन से शुरू बारिश, लेकिन बुरी खबर भी मिली?
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Embed widget