एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में ATS की बड़ी छापेमारी, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले शातिर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

UP News: एटीएस ने नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) पोर्टल पर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले एक बड़े  गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. मोबाइल लैपटॉप और दो सिम कार्ड बरामद हुए है.

Azamgarh News: आजमगढ़ में एटीएस ने एक बड़ी छापेमारी की और नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) पोर्टल पर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले एक बड़े गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में शिवानन्द, अनीता यादव और आनंद यादव उर्फ नन्हे यादव का नाम शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल, 2 सिम कार्ड और 1 लैपटॉप बरामद किया है.

एटीएस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि प्रदेश के पूर्वी जनपदों में एक सिंडिकेट (गिरोह) सक्रिय है, जो सरकारी तंत्र में सेंध लगाकर सीआरएस पोर्टल पर अधिकृत आईडी का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बना रहा है. एटीएस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि आजमगढ़ में अनीता यादव जो CMO कार्यालय में संविदा कर्मी हैं, इस सिंडिकेट की प्रमुख हैं. अनीता यादव ने पोर्टल की जनपदीय एडमिन आईडी का दुरुपयोग करके ग्राम सचिवों की आईडी में अवैध रूप से फेरबदल कर फर्जी प्रमाणपत्र बनाए.

ऐसे बनाते थे फर्जी प्रमाण पत्र
अनीता यादव की मदद करने वाले आनंद यादव और शिवानन्द ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के लिए विभिन्न आईडी प्रदान की. शिवानन्द के मोबाइल फोन में अनीता यादव और अन्य के साथ किए गए लेन-देन के सबूत मिले, जिसमें फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की जानकारी भी शामिल थी. इस सिंडिकेट के संबंध रायबरेली मे दर्ज एफआईआर के मुख्य आरोपी के साथ जुड़े हुए है और फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के लिए 'Add Old' ऑप्शन का दुरुपयोग किया गया.

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि इस सिंडिकेट के खिलाफ एफआईआर संख्या 487/2024 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ने पुष्टि की कि इस मामले में आठ और लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है. नए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे प्रकरण को लेकर कहा, "हमारी प्राथमिकता है कि इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

ये भी पढ़ें: किसान का बिजली कनेक्शन काटा तो BJP विधायक का पारा हुआ हाई, विद्युत कर्मचारी को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget