एक्सप्लोरर

बातों में लगाकर बदल लेते थे एटीएम कार्ड और खातों से रकम गायब, पुलिस ने पकड़ा शातिर गिरोह

गोंडा में पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग के सदस्य भोले भाले लोगों को जानकारी देने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते थे और फिर पासवर्ड की जानकारी लेकर उनके खाते से पैसा उड़ा लेते थे.

Gonda Police: गोंडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यों को हिरासत में लिया है. इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी एटीएम कार्ड, एटीएम और धोखाधड़ी कर कमाए गए रुपए से खरीदे गए उपकरण एवं अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोरखपुर, संतकबीरनगर, खलीलाबाद एवं अन्य कई जनपदों में लोगों को बहला-फुसलाकर एटीएम कॉर्ड बदलने का काम करते थे और फिर उसी एटीएम से खरीदारी और नगदी की निकासी करते थे. इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद पुलिस का मानना है कि इस तरह के अपराधों में कमी आएगी.

पकड़े गये अपराधियों में गोंडा का हिस्ट्रीशीटर

थाना मनकापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. जिसमें तीन अंतर्जनपदीय शातिर पेशेवर एटीएम चोरों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक का नाम अखिलेश पांडे है जो कि, एक शातिर पेशेवर एटीएम चोर है, जिसके ऊपर मनकापुर में कई मुकदमे दर्ज हैं साथ ही ये एक हिस्ट्रीशीटर भी है और जनपद गोंडा का टॉप टेन अपराधी भी. इनके पास से ठगी किए गए 51000 रुपये, 10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, तीन ब्लैंक कार्ड, एक कार, दो मोटरसाइकिल, 3 गाड़ियों के नंबर प्लेट, दो देसी तमंचा, 12 बोर दो जिंदा कारतूस, 12 बोर एक देसी रिवाल्वर, .38 दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है. 

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह लोग एटीएम रूम के आसपास मौजूद रहकर एटीएम का सही इस्तेमाल न कर पाने वाले भोले भाले लोगों पर निगाह रखते थे और जब ऐसे लोग अज्ञानता या नेटवर्क प्रॉब्लम की दिक्कत पर एटीएम के कारण पैसा नहीं निकाल पाते थे तो मदद करने के नाम पर यह बातचीत करते करते एटीएम बदल देते थे. साथ ही उनसे पासवर्ड जान लेते थे, बाद में उसी एटीएम और पासवर्ड की सहायता से पैसा निकाल लेते थे. पुलिस के अनुसार इनके गिरफ्तार होने से ऐसे अपराधों में कमी आएगी. इन सभी गैंग मेंबर्स और गैंग सरगना के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने से चमकी चेतन की किस्मत !

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget