एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के तीन फरार शूटरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आरोपियों पर घोषित है पांच-पांच लाख का इनाम

UP News: प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल शूटआउट केस में फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने पांच-पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है.

Atiq Ahmed News: तकरीबन डेढ़ साल पहले मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक अहमद के गिरोह से जुड़े तीन शूटरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है. प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में शामिल रहे यह तीनों शूटर पिछले साल से फरार चल रहे हैं. यूपी पुलिस ने इन तीनों शूटरों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल शूटआउट केस में फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में 115 पन्नों की चार्जशीट व केस डायरी कोर्ट में दाखिल की है. प्रयागराज के इस चर्चित शूटआउट केस में पुलिस ने यह पांचवीं चार्जशीट दाखिल की है. माफिया अतीक के बेहद करीबी कहे जाने वाले जिन तीनों शूटरों गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उन सभी पर पांच - पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है.

अबतक 11 आरोपी भेजे जा चुके जेल
पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी की धाराएं भी बढ़ाई हैं. कोर्ट में उमेश पाल शूट आउट केस का ट्रायल शुरू हो चुका है. इस चर्चित मामले में अब तक ग्यारह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. बहुचर्चित हत्याकांड की साजिश में शामिल नौकर राकेश उर्फ लाला, ड्राइवर कैश अहमद, अरशद कटरा, नियाज़ अहमद, इक़बाल अहमद, शाहरुख, वकील खान शौलत हनीफ, अतीक़ के बहनोई अखलाक अहमद व एक अन्य को अब तक जेल भेजा गया है. इसके साथ ही मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान व वकील विजय मिश्रा भी जेल में बंद हैं. इसी मामले में आरोपी बनाए गए अतीक़ के बेटे अली अहमद और मोहम्मद उमर भी जेल में हैं.

अतीक की पत्नी सहित कुल 6 आरोपी हैं फरार
उमेश पाल हत्याकांड में इन तीनों इनामी शूटर्स के साथ ही कुल छह आरोपी फरार हैं. मामले में माफिया अतीक़ की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी ज़ैनब फातिमा और अतीक़ की बहन आयशा नूरी फरार हैं. अतीक के परिवार की इन तीनों फरार महिलाओं पर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पचास हजार जबकि जैनब फातिमा और आयशा नूरी पर पचीस पचीस हजार का इनाम घोषित है.

उमेश पाल शूटआउट केस में अतीक़ का बेटा असद, शूटर गुलाम, शूटर विजय चौधरी और ड्राइवर अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. कुल चार आरोपी अब तक पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं. उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या पिछले साल 24 फरवरी की शाम को बम और गोली मारकर की गई थी.

ये भी पढे़ं: Gyanvapi में वजूखाने के ASI सर्वे कराने की मांग पर आज HC में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दी याचिका

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget