एक्सप्लोरर

Agra Custodial Death: अरुण के परिजनों ने की इंसाफ की मांग, कहा- दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

Agra Custodial Death: आगरा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत को लेकर यूपी में सियासत तेज है. वहीं, अरुण के परिजनों ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है.

Agra Custodial Death: आगरा में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पीड़ित परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नजर आ रहा है. हालांकि, मृतक सफाई कर्मचारी अरुण के परिवारीजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं. मृतक अरुण के भाइयों का कहना है कि, सरकार हमारे साथ खड़ी हुई है लेकिन हमें इंसाफ चाहिए. भले ही सरकार ने मुआवजा दिया है, नौकरी भी देने का ऐलान किया है, लेकिन जिन पुलिसकर्मियों की वजह से मेरे भाई की जान गई है, उनके खिलाफ हम कार्रवाई चाहते हैं.

पुलिस हिरासत में हुई मौत

दरअसल, 17 अक्टूबर को थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपए की चोरी के मामले में थाने में सफाई व्यवस्था का काम देखने वाले अरुण वाल्मीकि पर घूमी तो पुलिस ने उसको तलाशना शुरू किया. 19 अक्टूबर की शाम को ताजगंज इलाके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद 20 अक्टूबर की सुबह उस की पुलिस हिरासत में मौत की खबर सामने आई.

प्रियंका गांधी के पहुंचने से सियासत गरमा गई

वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज के एक युवक की कस्टोडियल डेथ के मामले ने तूल पकड़ लिया और एसएन मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पीड़ित परिवारी जनों के पास राजनीतिक दलों के लोगों का आगमन शुरू हो गया और इस मामले में राजनीति तेज हो गई और शाम होते-होते प्रियंका गांधी की आगरा आगमन की खबर जैसे ही आई, वैसे ही प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई. हालांकि, पुलिस इस घटना के बाद से पहले से ही सतर्क थी, इसलिए जब तक अरुण वाल्मीकि का अंतिम संस्कार नहीं किया गया तब तक प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही रोका गया और उसके बाद प्रियंका गांधी को आगरा आने की इजाजत दी गई और देर रात प्रियंका गांधी पीड़ित परिजनों से मिली और उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज के 17...18 लोगों को उठाकर पीटा गया, उनके बड़े बड़े घाव हैं. पत्नियों के सामने पति को पीटा गया, इलेक्ट्रिक शॉक तक दिया गया. चार दिन तक परिवार के सदस्यों को पीटा गया. पोस्टमार्टम में एक भी परिवार का सदस्य मौजूद था, न्याय किसी के लिए नहीं है, न्याय सिर्फ मंत्रियों के लिए है, जिनके बेटे अपराध करते हैं. जब गरीबों के लिए न्याय नहीं है, तो किसके लिए है.

ह्रदयाघात से हुई अरुण की मौत 

वह इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक हृदयाघात से अरुण वाल्मीकि की मौत की वजह सामने आई है. इसको लेकर एडीजी जोन राजीव कृष्णा का कहना है कि, परिवार को न्याय मिले हमारी यह प्राथमिकता है. एनएचआरसी के गाइडलाइन के मुताबिक हमने पोस्टमार्टम कराया है और उसमें हृदयाघात से मौत की हुई है. मुख्यमंत्री जी ने भी इस मामले में निर्देश दिया है कि, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में सड़क टूटने से 150 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, अब तक 64 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget