एक्सप्लोरर

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा गुस्सा, कहा- इन माफियाओं को सिर्फ जेल नहीं, सीधे फांसी मिले

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सिंधी समाज ने जमकर आक्रोश व्यक्ति किया. सिंधी नेता नानक चंद लखमानी कहा कि सिंधी समाज के खिलाफ धर्मांतरण की साजिश अब और सहन नहीं किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में गैरमुस्लिम लड़कियों को बहला फुसला कर किए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ सिख व सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तरह के कुत्सित प्रयास करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने कहा कि धर्मांतरण की साजिश रचने वाले अपराधियों को फांसी सजा मिलनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सिख प्रतिनिधि व गुरुगोविंद सिंह सेवा समिति के सचिव परबिंदर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की खबरें सामने आई हैं वह दुखद है. झिंगुर बाबा जो कि बड़े पैमाने पर गैर मुस्लिम लड़कियों के धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है, ऐसे लोगों की सजा फांसी के कम नहीं होनी चाहिए. धर्मांतरण के लिए बहन बेटियों का मूल्य तय करना इनकी घिनौनी सोच को दर्शाता है, इस तरह के कृत्य में जो भी लोग शामिल हैं ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

मानसून की पहली बारिश में डूबा ग्रेटर नोएडा, खुली प्राधिकरण की पोल, जलभराव से बेसमेंट्स में घुसा पानी

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि लड़कियों को पैसा देकर बहला फुसला कर किए जा रहे धर्मांतरण सिख समुदाय के खिलाफ बड़ी साजिश है. उन्होंने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर इस तरह के कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि गुरुनानक से लेकर गुरु गोविंद सिंह तक, सिख पंथ ने कभी धर्म नहीं बदला, बल्कि धर्म की रक्षा की है.

अपराधियों को सख्त सजा मिले
गुरुद्वारा पटेलनगर के हेड ग्रंथी ज्ञानी भगत सिंह ने कहा कि आज उनके अनुयायियों को लालच, भय या छल से धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा है, ये अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने कहा कि हालिया मामलों में सिख समुदाय के सदस्यों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाया गया. यह केवल धार्मिक आज़ादी पर हमला नहीं, बल्कि सिख अस्मिता का अपमान है. धर्मांतरण कोई व्यक्तिगत मामला नहीं ये राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है. यह संगठित और सुनियोजित अभियान है, जिसमें विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी संगठन संलिप्त हैं. सिख समाज के खिलाफ धर्मांतरण की साजिश पर अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सिंधी समाज ने जमकर आक्रोश व्यक्ति किया. सिंधी नेता नानक चंद लखमानी कहा कि सिंधी समाज के खिलाफ धर्मांतरण की साजिश अब और सहन नहीं किया जाएगा. सिंधी समाज की बहन बेटियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. सिंधी समाज के मासूम युवाओं, खासकर बहन-बेटियों को धर्मांतरण के जाल में फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वहीं किशन चंद्र तनवानी ने कहा कि यह केवल धार्मिक आज़ादी पर हमला नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति और पहचान को मिटाने की कोशिश है. धर्मांतरण के लिए रेट तय करना घिनौना और अमानवीय कृत्य है.

सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म को लेकर बाजारू सौदेबाज़ी और बेटियों को फांसने की दर तय करना, इस षड्यंत्र की नीच सोच और मानसिकता को उजागर करता है. यह एक नया आतंकवाद है जो बंदूक से नहीं, छल और धोखे से काम कर रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget