एक्सप्लोरर

कोरोना के ख़ौफ़ के बावजूद जारी है मुस्लिम महिलाओं का धरना, CAA और NRC को बताया कोरोना से ज़्यादा खतरनाक

कोरोना से बचाव के लिये सरकार लगातार निर्देश जारी कर रही है, इनमें एक जगह इकट्ठे होने पर भी रोक लगा दी गयी है...बावजूद इसके प्रयागराज में महिलाएं धरने पर बैठी हैं

प्रयागराज, एबीपी गंगा। देश में एक तरफ कोरोना वायरस की दहशत के चलते लोगों को एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रयागराज में धरने पर बैठी बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं इससे बेपरवाह होकर अपने आंदोलन को जारी रखने की ज़िद पर अड़ी हुई हैं। दो महीने से ज़्यादा वक्त से धरने पर बैठी इन महिलाओं ने कोरोना के संक्रमण की दुहाई देकर की गई प्रशासन की अपील को भी ठुकरा दिया है और समझाने गए अफसरों को एक बार फ़िर से बैरंग वापस कर दिया है।

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि CAA और प्रस्तावित NRC कोरोना से भी ज़्यादा खतरनाक है, इसलिए वह इनके पूरी तरह वापस नहीं होने तक अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगी और धरने को आगे भी जारी रखेंगी। प्रयागराज के रोशन बाग़ इलाके के मंसूर अली पार्क में बारह जनवरी से शुरू हुए इस धरने का आज सड़सठवां दिन है। कोरोना के खौफ से बेफिक्र होकर आज भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं आंदोलन स्थल पर डटी हुई हैं और यहीं से केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वह धरना स्थल मंसूर पार्क में खुद ही साफ़ -सफाई के पुख्ता इंतजाम कर रही हैं और एहतियातन अपने चेहरे को अपने नकाब व स्कार्फ से ढककर रखती हैं।

प्रशासन की तरफ से एडीएम सिटी एके कनौजिया और एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने मंसूर पार्क जाकर वहां धरने पर बैठी महिलाओं को कोरोना महामारी की भयावहता के बारे में बताकर उनसे आंदोलन ख़त्म करने और अपना जीवन सुरक्षित करने की सलाह दी, लेकिन आंदोलनकारी महिलाओं ने उनकी सलाह पर अमल करने से साफ़ इंकार करते हुए उन्हें वापस भेज दिया। प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं का यह धरना दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर चल रहा है। चौबीसों घंटे चलने वाला यह धरना बारह जनवरी से शुरू हुआ है, जिसमे रोज़ाना बड़ी संख्या में बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं यहीं से केंद्र की सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए CAA और प्रस्तावित NRC को पूरी तरह ख़त्म किये जाने की मांग करती हैं। धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाओं का साफ़ एलान है कि जब तक CAA पूरी तरह वापस नहीं हो जाता, तब तक वह इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी और अपना आंदोलन कतई ख़त्म नहीं करेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget