एक्सप्लोरर

Amethi: कमरे में सोए बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, परिवार को नहीं लगी भनक, पुलिस ने शुरू की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुई घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था. केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Amethi Crime News: अमेठी (Amethi) में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, 48 घंटे के भीतर हत्या (Murder) की दूसरी वारदात सामने आई जहां घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे को कुचल दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी और सीओ समेत स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नं 24 का है जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे 70 वर्षीय मथुरा प्रसाद वर्मा के चेहरे को वजनदार हथियार से कुचल दिया. बुधवार  सुबह जब बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बहू के साथ पड़ोसियों ने भी आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो तख्ते पर बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा था. बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी इलामारन और सीओ मयंक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. 

पुलिस ने की हत्या की पुष्टि लेकिन नहीं बता पाई वजह
मृतक मथुरा की बहू ने कहा कि कई बार दादा को आवाज लगाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद पड़ोसियों को बुलाया. पड़ोसियों के आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर आई और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर शव पड़ा था. अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने हत्याकांड की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सुबह 70 वर्षीय मथुरा प्रसाद वर्मा अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए थे. उनके चेहरे पर भारी हथियार से हमला किया गया. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अडाणी मामले में JPC की मांग पर अखिलेश यादव का दावा, '6 महीने बाद गठन करेगी बीजेपी, साल भर..'

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget