एक्सप्लोरर

अमेठी में घर के बाहर सो रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथौड़े से वार, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

UP News: यूपी के अमेठी जिले में देर रात घर के बाहर सो रहे 20 वर्षीय युवक पर हमलावरों ने हथोड़े से वार कर उसे मार डाला. मां की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Amethi Murder News: अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां देर रात घर के बाहर सो रहे युवक पर हमलावरों ने हथौड़े से हमला कर दिया. पति के चीखने की आवाज सुनकर पास में ही लेटी पत्नी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे बंधक बनाकर उसके पति पर हथौड़े हमला कर मौत की नींद सुला दिया. 

घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ की हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.

हमलावरों ने 28 वर्षीय युवक पर किया हथोड़े से वार
दरअसल ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव का है. जहां गांव का रहने वाला वाला 28 वर्षीय युवक बच्चन उर्फ इंतजार पुत्र आस मोहम्मद देर रात अपने घर के बाहर खटिया पर सो रहा था. पास में ही उसकी पत्नी भी सो रही थी. रात करीब 2 बजे हमलावर मौके पर पहुंचे और बच्चन पर हथौड़े से हमला कर दिया. बच्चन की चिल्लाने की आवाज सुन पत्नी जाग गई और विरोध करने लगी तो हमलावरों ने उसे बंधक बना लिया और उसके सामने ही पति पर हथौड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. पत्नी के मुताबिक देर रात सब लोग आसपास ही खटिया पर सोए हुए थे. रात में हत्यारे आए और उसके पति पर हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की मां सैदून की तहरीर पर पुलिस ने अल्ताफ इस्लाम, सलमान, सुलेमान समेत 6 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है.


अमेठी में घर के बाहर सो रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथौड़े से वार, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मामले में पुलिस ने क्या बताया? 
पूरे मामले पर मोहनगंज इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने कहा कि, मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी इस्लाम पुत्र वकील निवासी कपूरीपुर से हुई थी. लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण उसकी बहन बीते कई सालों से शाहरुख नाम के एक युवक के साथ रह रही है . इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा और इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

(अमेठी से अखिलेश माही की खबर)

यह भी पढ़ें- यूपी में पकड़े गए जासूस शहजाद का ज्योति से भी कनेक्शन? यूट्यूबर के दोस्त ने ही दिलाया था पाक का वीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget