एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी 5 याचिकाओं पर 19 दिसंबर को आएगा फैसला, दोनों पक्षों की दलीलें पूरी

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी पांच याचिकाओं पर 19 दिसंबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रिज़र्व कर लिया है.

Gyanvapi Case: वाराणसी (Varanasi) की ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi) विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) 19 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बीते 8 दिसंबर को फैसला रिजर्व कर लिया था. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच इन मामलों में फैसला सुनाएगी. 
 
ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला रिजर्व किया था. इनमें से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं, जबकि दो अर्जियां ASI के सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ हैं. 1991 के मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने और वहां पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी.
 
जानें क्या हैं मामला?
यह मुकदमा 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किया गया था. हाईकोर्ट को अपने फैसले में मुख्य रूप से यही तय करना है कि वाराणसी की अदालत इस मुकदमे को सुन सकती है या नहीं. इस मामले में 1991 का प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट लागू होगा या नहीं.  इस केस में तीन बार जजमेंट रिजर्व करने के बाद अदालत ने फिर से अर्जियों पर सुनवाई कर फैसला रिजर्व किया है. अदालत में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, अंजुमन मस्जिद कमेटी और हिंदू पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गई थी. 
 
अभी तक पेश नहीं हुई सर्वे की रिपोर्ट
इससे पहले मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में 1936 में डिसाइड हुए दीन मोहम्मद केस के फैसले को पढ़ा गया. तीन बार जजमेंट रिजर्व होने के बाद अदालत इस मामले में फिर से सुनवाई कर रही है. बता दें कि पिछले दिनों एएसआई की सर्वे भी पूरा हो चुका है. हालांकि सर्वे की रिपोर्ट अब तक कोर्ट में पेश नहीं हुई है. सर्वे टीम ने इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय देने की मांग की है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget