एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस ने पीएम को लिखी चिट्ठी, जजों की नियुक्ति में परिवारवाद हावी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर एक बार सवाल उठे हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रंगनाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कोलेजियम व्यवस्था पर अपना असंतोष जाहिर किया।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इलाहाबाज हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगनाथ पांडेय ने अब इस प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। जस्टिस रंगनाथ पांडेय ने कोलेजियम व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति में भाई-भतीजावाद, परिवारवाद हावी है। यही नहीं उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के परिवार का सदस्य अगला न्यायाधीश बनने के योग्य हो जाता है। उनके द्वारा लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

जस्टिस रंगनाथ पांडेय ने लिखा है कि राजनीतिक कार्यकर्ता का मूल्यांकन उसके कार्य के आधार पर चुनावों में जनता के द्वारा किया जाता है। प्रशासनिक अधिकारी को सेवा में आने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना होता है। अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्यता सिद्ध करके ही चयनित होने का अवसर मिलता है। लेकिन हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति का हमारे पास कोई पैमाना नहीं है।

न्यायपालिका की गरिमा के लिए लें कठोर निर्णय

जस्टिस पांडेय ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले दिनों माननीय सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का विवाद बंद कमरों से सार्वजनिक होने का मामला हो, हितों के टकराव का विषय हो या सुनने के बजाय चुनने के अधिकार का विषय हो, न्यायपालिका की गुणवत्ता लगातार संकट में पड़ने की स्थिति रहती है। उन्होंने स्वयं के बारे में कहा है, 'मैं बेहद साधारण पृष्ठभूमि से अपने परिश्रम और निष्ठा के आधार पर प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर पहले न्यायाधीश और अब हाई कोर्ट का न्यायाधीश बना हूं। अत: आपसे अनुरोध करता हूं कि इस विषय पर विचार करते हुए आवश्यकतानुसार न्यायसंगत और कठोर निर्णय लेकर न्यायपालिका की गरिमा पुन:स्थापित करने का प्रयास करेंगे। जिससे किसी दिन हम यह सुनकर संतुष्ट हो सकें कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आया हुआ व्यक्ति अपनी योग्यता, परिश्रम और निष्ठा के कारण भारत का प्रधान न्यायाधीश बन पाया।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget