एक्सप्लोरर

Aligarh News: किसान महापंचायत में भड़के मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

UP News: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि एमएसपी हर हाल में लागू होना चाहिए, और यदि ऐसा नहीं होता है तो मैं इस बार किसानों के साथ खड़ा हूं.

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh) के गोंडा-गोरई मार्ग स्थित गांव भ्यामल खेड़ा (Bhyamal Kheda) में आज किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का आयोजन हुआ जिसमें मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने शिरकत की. महापंचायत में तमाम जगह से आए किसान व अन्य कई पार्टियों के गणमान्य भी उपस्थित हुए. सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कोई काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि अडाणी की दौलत दो-तीन सालों में कैसे बढ़ी, किसी और की क्यों नहीं बढ़ी.

किसानों से किया ये आह्वान

मलिक ने कहा कि किसान लड़ाई के लिए तैयार रहें, मैं इस बार उनका साथ दूंगा. मुझ पर अब कोई पाबंदी नहीं होगी. मीडिया से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा, 'एमएसपी लागू होनी चाहिए और एक दम होनी चाहिए. मुझे लगता नहीं है कि भारत सरकार की नियत सही है. इस मामले में किसानों को मैं आह्वान करता हूं कि दोबारा लड़ाई के लिए तैयार रहें. लड़ाई में मैं उनके साथ रहूंगा. मुझ पर भी कुछ दो चार दिन बाद कोई पाबंदी नहीं नहीं रहेगी.' सत्यपाल ने कहा कि किसान इस देश का भविष्य हैं, उन्हें कोई नहीं मार सकता वह मरेंगे नहीं... खड़े हो जाएंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे.

मुझे किसी पद की लालसा नहीं

सत्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे साथ 9 और गवर्नर रिटायर हो रहे हैं, किसी का कहीं न कहीं अपॉइंटमेंट हो जाएगा, मेरा होगा या नहीं मैं इसकी परवाह नहीं करता. उन्होंने कहा कि मैं सोच समझ कर बोल रहा हूं. मुझे बहुत लोगों ने समझाया कि आप वाइस प्रेसिडेंट हो जाओगे प्रेसिडेंट हो जाओगे मैंने कहा कि मैं इन पदों को कुछ मानता ही नहीं हूं, असली चीज है आपका पराक्रम... आप जहां हैं वहां के लिए कुछ करेंगे तो लोग आपको याद रखेंगे.

दो-तीन सालों में कैसे इतने दौलतमंद हो गए अडाणी

अडाणी की रईसी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि अडानी की जो प्रोग्रेस है पिछले दो-तीन साल में वह सब ने देखी है. यह कैसे संभव है. उन्होंने कहा न तो हमारी दौलत बढ़ी है और न किसी और की और न ही व्यापारियों की केवल अडाणी की बढ़ी है. यह दौलत इतनी बढ़ेगी कि वह अंबानी से भी आगे निकल जाएगा, यह कैसे संभव है. इसमें जरूर कोई चाल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए कोई काम नहीं किया.

यह भी पढ़ें:

UP News: यूपी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाना पड़ेगा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

Mulayam Singh Yadav News: मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, दिल्ली के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget