एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर उठाया सवाल, बोले- 'बीजेपी ने की सिर्फ बजट की सफाई'

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नदियों की सफाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है. अखिलेश यादव ने कहा कि, नदियों की सफाई के नाम पर बीजेपी ने सिर्फ बजट की सफाई की.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने नदियों की सफाई के नाम पर जनता से झूठे वादे किए और हजारों करोड़ रुपये के बजट का सिर्फ दुरुपयोग किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है और इसने समाजवादी सरकार द्वारा शुरू की गई नदियों की सफाई की योजनाओं को रोक दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय गोमती नदी पर बना रिवरफ्रंट परियोजना एक उदाहरण था, जिसे देख कर बाकी नदियों की सफाई भी संभव हो सकती थी. लेकिन भाजपा सरकार ने इस परियोजना को सिर्फ राजनीतिक द्वेष के चलते अधूरा छोड़ दिया. उन्होंने कहा, “हमने गोमती रिवरफ्रंट के जरिए दुनिया को दिखाया कि नदियों को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी कैसे बनाया जा सकता है. लेकिन भाजपा ने उसे भी रोक दिया और अब गंगा व यमुना की सफाई के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है.”

'कागजों पर चल रहे नदियों के सफाई अभियान'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के ‘नमामि गंगे’ जैसे अभियान केवल कागजों पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि गंगा आज भी वैसी ही गंदी बह रही है जैसी पहले थी. भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में रासायनिक प्रदूषण के कारण कई जलजीवों की प्रजातियाँ खतरे में हैं.

यमुना नदी की सफाई होगी या सिर्फ राजनीति- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, नदी जीवन देती है, किसी का जीवन नहीं लेती. लेकिन भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई की बजाय केवल बजट की सफाई की है. अब सवाल है कि यमुना के नाम पर सिर्फ राजनीति होगी या सफाई भी होगी? उन्होंने ताजमहल के पीछे बहती यमुना की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश और राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहा है.

सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चाहें तो समाजवादियों से नदी सफाई की ट्यूशन ले सकती है. हमारे समय में गोमती रिवरफ्रंट की सफाई और सौंदर्यीकरण एक आदर्श था. भाजपा वाले चाहें तो हमसे गेस्ट लेक्चर ले सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब खुद भाजपा की सफाई का कार्यक्रम तैयार कर चुकी है.जिस दिन भाजपा की सत्ता से सफाई होगी, उसी दिन नदियों से लेकर देश के बजट तक, सब साफ हो जाएगा.

साल 2014 में शुरू किया गया था नमामि गंगे प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने साल 2014 में ‘नमामि गंगे’ योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत गंगा नदी को साफ करने के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था. लेकिन विशेषज्ञ और रिपोर्टें बताती हैं कि अभी तक गंगा की सफाई में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान शुरू किया गया गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट उस समय चर्चा में आया था, हालांकि सत्ता बदलने के बाद वह अधूरा रह गया.

ये भी पढ़ें: दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर BJP चीफ जेपी नड्डा, सीमांत क्षेत्रों के विकास को मिलेगा आयाम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget