एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: राम मंदिर बनाने में बीजेपी देरी कर रही है, अखिलेश यादव ने लगाया ये आरोप

Akhilesh Yadav: एबीपी न्यूज के विशेष कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा. राम मंदिर के निर्माण में देरी के लिए बीजेपी पर आरोप भी जड़े.

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एबीपी न्यूज के विशेष कार्यक्रम शिखर सम्मेलन (Shikhar Sammelan) मे खुल कर अपनी बात कही. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. राम मंदिर(Ram Mandir), जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी. चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि, हम छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि, राम मंदिर बनाने को लेकर बीजेपी जान बूझकर देरी कर रही है.

बीजेपी सरकार झूठ फैलाने में नंबर वन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी पर जबरदस्त हमले करते हुए कहा कि, सरकार झूठ फैलाने और ब्राडिंग में नंबर वन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब चुनाव नहीं जीतेगी, यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी उद्योगजगत को फायदा पहुंचा रही है. उन्होंने सवाल किया कि महंगे पेट्रोल-डीजल से किसे फायदा पहुंचाया जा रहा है?

छोटे दलों को साथ लेकर चलेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा और सपा का बड़े दलों के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा है. लेकिन छोटे दलों को साथ लाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज बहस इस बात पर होनी चाहिए कि किसने बेहतर काम किया, किसने इन्फ्रास्ट्रक्चर के डेवलप किया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 22 महीने में एक्सप्रेस बन गया था. योगी सरकार ने कोई नया काम नहीं किया. योगी सरकार पिछली सरकार के काम का श्रेय ले रही है.

जातीय जनगणना ना कराने पर बीजेपी को घेरा

वहीं, उन्होंने जातीय जनगणना पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, जातीय जनगणना होनी चाहिए और जिसकी जितनी आबादी है उस हिसाब से उसे आरक्षण दिया जाए. अखिलेश ने कहा कि, सरकार आखिर इससे क्यों बचती है. शिखर सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी अपने कार्यक्रम, सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच जाएगी. उन्होंने कहा कि हर पार्टी जो बीजेपी हराना चाहती है तो उसे आना चाहिए.

मंदिर बनाने में देरी कर रही है बीजेपी 

राम मंदिर पर अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी इस मुद्दे को भुनाना चाहती है. उन्होंने सवाल किया, मंदिर बनाने में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि, बीजेपी जानबूझकर मंदिर बनाने में देरी कर रही है, ताकि, तीन-चार चुनाव लड़ लिए जाए. सपा मुखिया ने कहा कि, मैं चंदा नहीं दूंगा. उन्होंने कहा कि, हम परिवार के साथ दर्शन करने जाएंगे औऔर वहां दर्शन से पहले दक्षिणा देंगे. अखिलेश ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या विवाद खत्म हो चुका है.  

ये भी पढ़ें.

Kanpur Mall: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर का Z स्कॉवयर मॉल खोला गया, ऐसे बनी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget