एक्सप्लोरर

उन्नाव में एयरफोर्स के जवान की आंख में गोली मारकर निर्मम हत्या, परिजनों ने सहकर्मी पर जताया शक

छुट्टी में अपने घर आये एयर फोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों के मुताबिक, सहकर्मी पर हत्या का संदेह जताया गया है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

उन्नाव: उन्नाव में भारतीय वायु सेना के जवान की दाईं आंख में गोली मारकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. आज सुबह एयरफोर्स के जवान की लाश खेत के पास पड़ी मिली. उसकी एक आंख पर गोली मारी गयी है. बताया जा रहा है कि, जवान जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात था और 11 जून को छुट्टी पर घर आया था, लेकिन कई घंटों से गायब था, जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी, सीओ, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. 

परिजनों को सहकर्मी पर शक

परिजनों ने एक सहकर्मी पर हत्या का अंदेशा जताया है. वहीं, एसपी ने बताया की मृतक दोस्त और रिश्तेदार विनय सोनी के साथ गया था, घर नहीं लौटा. एसपी ने बताया कि, कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसको लेकर विनय दबाव बनाता था, मामले की जांच के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.  

उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली के वसधना गांव में एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि, भारतीय वायु सेना की जम्मू कश्मीर यूनिट में 27 साल के प्रतीक सिंह तैनात थे और उनके पिता ओम नारायण उन्नाव में परिवार संग रहते हैं. प्रतीक 11 जून को छुट्टी पर उन्नाव अपने घर आये थे. वहीं, कल शाम को प्रतीक बाइक से कहीं बाहर निकले थे लेकिन देर रात होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी.

दायीं आंख में गोली मारी गई

परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन रात बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने गंगाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. वहीं, आज सुबह बसधना गांव में सड़क के किनारे उनका शव पड़ा मिला. शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं परिजनों को भी प्रतीक की मौत की जानकारी दी गई. एयरफोर्स जवान की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के शव के पास 15 बोर के कारतूस का खाली खोखा मिला है, वहीं जवान की दाईं आंख में गोली मारी गई है. एसपी उन्नाव आनन्द कुलकर्णी, सीओ सिटी कृपा शंकर, डॉग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके की जांच की. मृतक के भाई प्रभात ने भाई के सहकर्मी पर हत्या का अंदेशा जताया है. 

वहीं, मृतक के भतीजे ने बताया कि, एक रिक्शे वाले के नंबर से कॉल आई थी, जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो उसने बताया कि किसी ने फोन में बैलेंस ना होने की बात कहकर उसके नंबर से फोन किया था. 

एसपी का बयान

वहीं, घटनास्थल का एसपी आनन्द कुलकर्णी ने भी निरीक्षण किया. एसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि, थाना गंगाघाट में एक प्रतीक जो 27 साल के हैं यह फोर्स में एयरमैन का काम करते हैं. छुट्टी में अपने घर में आए थे इन्हीं का एक दोस्त है जिसका नाम विनय है, यह इनको कल अपने साथ कहीं लेकर गया था. एसपी ने बताया कि, ये दोनों आपस में मुलाकात किए थे, दोनों आपस में मित्र थे और रिश्तेदार भी थे. एसपी ने बताया कि, विनय सोनी भी एयरमैन का काम करता है और अपने साथ ले गया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा है और सुबह उनकी बॉडी मिली है और ऐसा लग रहा है इनकी हत्या की गई है.

एसपी ने बताया कि, परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त की गई है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.  एसपी ने मौत के कारणों को लेकर बताया कि अभी तक जो चीजें निकल कर सामने आई है, उसमें इनका कोई पारिवारिक विवाद था जिसमें कुछ संबंधों की बात आ रही है. एसपी ने बताया कि, इसमें जो अभियुक्त था वह मृतक के ऊपर दबाव बनाता था, कंप्रोमाइज कराने के लिए दबाव बनाता था. उसी बात को लेकर प्रथम दृष्टया यह घटना की गई है. एसपी ने बताया कि, अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, इसमें कई टीमें लगाई गई हैं . 

ये भी पढ़ें.

गोंडा: खंड विकास अधिकारी का वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत अधिकारियों से मांग रहे 15 फीसदी कमीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget