एक्सप्लोरर

Kanpur News: एयरफोर्स विंग कमांडर को एक ही कुत्ते ने दो बार काटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

UP News: कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर को एक ही कुत्ते ने दो बार काट लिया. जिसके बाद एयरफोर्स अधिकारी ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Kanpur News: आए दिन कुत्तों के हमलों के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया. जिसमें पीड़ित पर एक ही कुत्ते ने दो बार हमला कर उन्हें काट लिया. मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक एयर फोर्स अधिकारी पर हमला कर एक पालतू कुत्ते ने उन्हें काट लिया. जिसके बाद अधिकारी जब मामले की शिकायत और कुत्ते को वैक्सीन लगी है कि नहीं इसकी जानकारी करने पहुंचे तो उसी कुत्ते ने उन्हें दोबारा अपना शिकार बना लिया. कुत्ते ने इस बार उनका हाथ अपने जबड़े में दबोच लिया और उन्हें लहूलुहान कर दिया. पीड़ित एयरफोर्स अधिकारी ने बाद में चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है.

एयरफोर्स में विंग कमांडर रुपेश पारेख बीते एक नवंबर की शाम के वक्त कैंपस में टहल रहे थे, उसी एक कुत्ते ने आकर उन्हें काट लिया. जिसपर उन्होंने जानकारी कर पता लगाया कि यह कुत्ता किसका है. कुत्ते के मालिक को जानकारी होने पर उनसे फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी, जिस पर कुत्ते के मालिक को फोन पर घटना की जानकारी दी तो उन्होंने गलती भविष्य में न होने की बात कही.

एक ही कुत्ते दोबारा काटा

फिर 3 नवंबर को विंग कमांडर उनके घर पर यह जानकारी लेने गए कि कुत्ते का वैक्सीनेशन हुआ है कि नहीं, जैसे ही उन्होंने कुत्ते के मालिक का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुला तो उनका नौकर और मालिक बाहर आए और पीछे से उनका कुत्ता भागते हुए आया और एक बार फिर उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ को जबड़े में भर लिया. मौजूद लोगों के प्रयास के बाद कुत्ते ने उनका हाथ छोड़ा और विंग कमांडर ने जाकर इलाज कराया.

एयर फोर्स अधिकारी ने दर्ज कराए रिपोर्ट

दोबारा कुत्ते के हमला करने के बाद विंग कमांडर ने चकेरी थाने में जाकर मामले की शिकायत की जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है. मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी अमरनाथ ने बताया कि चकेरी एयर फोर्स स्टेशन में कार्यरत विंग कमांडर रुपेश पारेख ने एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हीं के पडोस में रहने वाले के कुत्ते ने उन्हें काट लिया था. जिसकी शिकायत करने और ये जानकारी करने के लिए कि क्या कुत्ते को वैक्सीनेशन हुआ है, वह पड़ोसी के घर पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जैसे ही वो दरवाजा खुला तो उनके कुत्ते ने फिर से उनको काट लिया. इस संबंध में थाना चकेरी में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Cabinet Expansion: यूपी में इस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार! गवर्नर से मिले सीएम योगी, मंत्री बनने की रेस में ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget