एक्सप्लोरर

UP News: एसटी हसन की शरीयत कानून लागू करने की मांग पर ओवैसी की पार्टी का तीखा हमला, जानें क्या बोले AIMIM नेता

ST Hasan Remarks: एसटी हसन ने रेप की घटनाओं को रोकने के लिए शरीयत कानून लागू करने की मांग की थी. उन्होंने साथ ही कहा था कि भारत में लोग कानून का दुरुपयोग करते हैं. इसलिए कानून सख्त होना चाहिए.

AIMIM On ST Hasan Remarks: मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन के शरीयत कानून लागू करने के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बड़ा हमला बोला है. एआईएमआईएम के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने सोमवार (2 अक्टूबर) को कहा कि एसटी हसन ऐसे बयानों से हिंदुओं को बरगलाकर बीजेपी को जिताने का काम करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि सपा सांसद एस टी हसन ने रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने इस पर पाबंदी लगाए जाने और सऊदी अरब की तर्ज पर शरीयत कानून लगाए जाने की मांग की है. सपा सांसद ने कहा था कि ऐसे मामलों में इस्लामी कानून के मुताबिक सजा देनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगे. 

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने सपा से पूछे सवाल

इसके जवाब में एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने सपा सांसद से सवाल किया है कि 2012 से 2017 तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी, उस वक्त हर वर्ष 3264 बलात्कार हुआ करते थे. उस वक्त भी सपा सांसद ने शरीयत कानून की मांग नहीं की. 

"पहले शरिया कानून की मांग नहीं की"

एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि यही नहीं बदायूं रेप कांड और बुलंदशहर रेप कांड जैसी बड़ी घटनाएं भी सपा शासन काल में हुई थीं. सपा के नेताओं और मंत्रियों पर भी रेप के गंभीर आरोप लगते रहे हैं. उसके बाद भी समाजवादी पार्टी ने कभी उत्तर प्रदेश में शरिया कानून की मांग नहीं की. 

"बीजेपी को पहुंचाना चाहते हैं फायदा"

मोहम्मद फरहान ने कहा है कि सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लाभ पहुंचाने के लिए सपा सांसद एसटी हसन इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो और इसका सीधे तौर पर लाभ बीजेपी को मिल सके.  

ये भी पढ़ें- 

UP News: ब्रिटेन की संसद में दिखा सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा, ब्रिटिश सांसद ने की तारीफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget