एक्सप्लोरर

आगरा में सफेद धुंध की चादर में लिपटा ताजमहल, दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार

Agra Air Pollution: CPBC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' दर्ज की गई जबकि शनिवार को वायु में प्रदूषण का स्तर में 'मध्यम' श्रेणी रहा.

Agra Smog: मोहब्बत की नगरी आगरा में आज रविवार (10 दिसंबर) की सुबह हल्की धुंध नजर आई. जिसमें मोहब्बत की निशानी कही जाने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसने कोई सफेद रंग की पतली सी चादर ओढ़ ली है. हालांकि अच्छी बात ये रही है कि आज शहर में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.  

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' दर्ज की गई जबकि शनिवार को  वायु में 'मध्यम' श्रेणी में प्रदूषण का स्तर का दर्ज किया गया था. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आगरा के मनोहरपुर इलाके में सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 दर्ज किया गया, जिसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया है, जबकि शाहजहां गार्डन में हवा का एक्यूआई लेवल 73 तक दर्ज किया गया. 

हल्की धुंध में हुए ताज के दीदार
हवा में प्रदूषण का स्तर घटने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में इन दिनों सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी. धुंध का असर आगरा में भी दिखाई दिया, जिससे ताजमहल घूमने आए पर्यटकों कोहरे की चादर में लिपटी मोहब्बत की निशानी के दीदार किए. 

ताजमहल देखने आए पर्यटक गौतम सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वो दिल्ली से ताजमहल देखने आए हैं. वहां पर पराली की वजह से इन दिनों हवा में खासा प्रदूषण देखने को मिल रहा है. भविष्य में यहां पर भी हवा में प्रदूषण का असर देखने को मिल सकता है ऐसे में प्रदूषण पर गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है. 

बता दें कि आगरा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पाँच दिनों में फ़िलहाल तापमान में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि एक हफ्ते बाद प्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी. 

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget