एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में 2362 कर्जदारों पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, कुर्की और निलामी से होगी कर्ज वसूली

UP News: आगरा जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक के 2362 कर्जदारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उन पर 74.48 करोड़ रुपये बकाया है. जिले में बैंक की नौ शाखाएं हैं.

UP Sahkari Gram Vikas Bank: यूपी के आगरा (Agra) जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक के 2362 कर्जदारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उन पर 74.48 करोड़ रुपये बकाया है. प्रशासन ने चेतावनी के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक को कर्जदारों की भूमि बंधक बनाने, कुर्की और नीलामी से कर्ज की वसूली के आदेश दिये.

8 किसानों की हो चुकी है गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक किसानों को स्वरोजगार और कृषि कार्य के लिए कर्ज देता है. जिले में बैंक की नौ शाखाएं हैं. कर्ज के बदले भूमि बंधक होती है. इसमें दो लाख रुपये तक कर्ज मिलता है. पांच साल से अधिक समय से कर्ज नहीं चुकाने वालों के विरुद्ध 2362 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गयी. इन पर 74.48 करोड़ रुपये का कर्ज है. सबसे ज्यादा कर्जदार बाह क्षेत्र में हैं. यहां 886 लोगों पर 24.79 करोड़ रुपये बकाया है. जिले में आठ किसानों की गिरफ्तारी हो चुकी और दो किसानों की भूमि कुर्क की गयी.

क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. एके मुदगल की ओर से एडीएम वित्त और राजस्व को भेजी रिपोर्ट में कर्ज वसूली के लिए कार्रवाई की अनुमति मांगी. इसके बाद प्रशासन ने कर्जदारों के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिये.

जानिये कहां कितने कर्जकदार हैं

एडीएम वित्त एवं राजस्व के यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारी बैंक के बकाएदार समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं. उनका ब्याज और जुर्माना माफ हो जाएगा. 2362 लोगों पर 74 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. कर्ज नहीं चुकाने पर गिरफ्तारी होगी और उनकी भूमि बंधक हो जाएगी. कुर्की और नीलामी से कर्ज की वसूली की जाएगी.

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगरा में 67 कर्जदार हैं, जिन पर 1.74 करोड़ रुपये बकाया है. इसी प्रकार बाह में 886 कर्जदारों पर  24.79 करोड़, एत्मादपुर में 248 कर्जदारों पर 7.18 करोड़, फतेहाबाद में 110 कर्जदारों पर 3.43 करोड़ बकाया है. किरावली में 164 कर्जदारों पर 8.13 करोड़, खंदौली में 199 कर्जदारों पर 6.73 करोड़, खेरागढ़ में 203 कर्जदारों पर 2 करोड़ बकाया है. इसके अलावा सैंया में 111 कर्जदारों पर 1.97 करोड़ और जगनेर में 374 कर्जदारों पर 17.48 करोड़ रुपये बकाया है.

UP Politics: Azam Khan के बेटे और Mayawati के भतीजे में Twitter वॉर, इन तस्वीरों पर जमकर चले आरोपों के तीर

Levana Fire News: लेवाना होटल में क्यों लगी आग? विद्युत सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट में सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget