एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2021: मौसम साफ होते ही केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 12 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हुए रवाना

मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में जमकर बारिश हुई पर बुधवार को मौसम खुलते ही यात्रा फिर से शुरू हो गई.

उत्तराखंड में तीन दिन तक हुई भारी बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुल गया. मौसम साफ होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है. लगातार हो रहे बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर भक्तों रूके हुए थे. जैसे ही मौसम साफ हुआ तीर्थयात्री सोनप्रयाग पहुंचने लगे और केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. बुधवार सुबह प्रशासन की ओर से 12 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा गया. इस दौरान रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच हाईवे के कई जगहों पर यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा. इधर, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी बाबा केदार के दर्शन किए.

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी थी अस्थाई रोक

बता दें कि मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में जमकर बारिश हुई. ऐसे में प्रशासन की ओर से केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई और तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे रहे. इस दौरान रात के समय तीर्थयात्रियों को रहने और खाने की काफी समस्या पैदा हुई. बुधवार को मौसम खुलते ही और चटक धूप आने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई और वे यात्रा पर निकल गए. यात्रा खुलते ही तीर्थयात्री जगह-जगहों से केदारनाथ धाम के लिए निकले. ऐसे में केदारनाथ हाईवे के कई जगहों पर राजमार्ग के संकरा होने से यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा. इस दौरान दो से तीन किमी तक लम्बा जाम लग गया और यात्री खासे परेशान रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने किए बाबा केदार के दर्शन

वहीं दूसरी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी बाबा केदार के दर्शन किए. तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसका समाधान का भरोसा पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह मौसम खुलने पर 12 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए. इसके अलावा हेली सेवा के जरिये भी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. अब तक केदारनाथ पहुंचने वालों का आंकड़ा 1 लाख 15 हजार के पार हो चुका है.

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का अखिलेश यादव पर तंज- 'धरतीपुत्र' के घर में 'ट्विटर पुत्र' बेटा पैदा हो गया है

अयोध्या: सूर्य की किरणों से होगा रामलला का अभिषेक, आधुनिक टेक्नोलॉजी से होगी मंदिर की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget