एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर के बाद अखिलेश यादव को जीत के लिए चाहिए "JS " फैक्टर

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर के सपा से हाथ मिलाने के बाद अखिलेश यादव अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक कदम आदे बढ़े हैं. लेकिन जीत के लिए बहुत कुछ करना अभी बाकी है.

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर से हाथ मिला कर ये साफ़ कर दिया कि, वो किसी की आगे झुकेंगे नहीं. जिनको साथ आना है साथ आये, सीटों की शर्तों पर कोई भी गठबंधन मंजूर नहीं. अखिलेश यादव की सेना हर दिन मजबूत होती नज़र आ रही है. कभी बसपा, कभी कांग्रेस के नेताओं का अखिलेश से मिलाना ये साबित कर रहा है, कि बीजेपी के अलावा अगर कोई विकल्प है, तो वो है समाजवादी पार्टी. अखिलेश को अभी जरूरत है पश्चिम में अपना किला मजबूत करने की साथ ही साथ अपनों को साथ लाने की यानि जरूरत हैं  JS फैक्टर की.

'क्या हैं JS फैक्टर'

राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के चीफ शिवपाल यादव ये वो फैक्टर हैं जो सपा प्रमुख अखिलेश यादव को विधानसभा में जीत हासिल करवाने में बड़ा कारक साबित हो सकते हैं. अगर बात करें राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी की तो पंचायत चुनाव तक सब ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन हापुड़ के नूरपुर में हुई राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी की सभा ने मानो रातों रात सब कुछ बदल दिया. उनके गठबंधन पर दिए  7  अक्टूबर के  बयान  "समाजवादी पार्टी से गठबंधन 2022 की बात है और उसकी बात 2022 में ही करेंगे" ने मानो अखिलेश यादव के पश्चिम उत्तरप्रदेश विजय रथ पर विराम सा लगा दिया. हालांकि, सपा के साथ न जाने की बात कही नहीं, पर इशारों इशारों में सपा से अच्छी पेशकश की उम्मीद भी जता दी. कांग्रेस के हाथ ना थामने की बात अपने अगली सभा में कहकर ये साफ़ कर दिया की इस बार कांग्रेस के साथ नहीं जायेंगे. 

शिवपाल के साथ आने पर होगा बड़ा फायदा 

दूसरी तरफ चाचा शिवपाल अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ आ जाते हैं तो उन सभी जगह जहां अखिलेश यादव ने जीती हुई बाज़ी हारी थी उन सभी जगह एक बार फिर साइकिल की सवारी कमल पर भारी पड़ सकती है. आज कौशाम्बी में दिए बयान (हम सपा के साथ जाने को तैयार हैं ) ने ये साफ़  कर दिया कि, चाचा अभी भी साइकिल की सवारी करने को तैयार हैं लेकिन अंतिम फैसला अखिलेश का होगा.

अगर साथ आते हैं तो एक बार फिर सारा कुनबा एक साथ खड़ा होगा

"JS " ये दोनों वो बड़े फैक्टर हैं, जो अखिलेश के लिए संजीवनी का काम कर सकते हैं. अपने दोस्त राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी का हाथ और चाचा का आशीर्वाद कब मिलता हैं, इस पर पक्ष और विपक्ष दोनों की निगाहें टिकीं हैं. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले 'यादव वोट बैंक' पर बीजेपी की नजर, बनाया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget