एक्सप्लोरर

पत्नी की हत्या करने के बाद दारोगा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखी ये बात 

ग्रेटर नोएडा में पत्नी की हत्या करने के के बाद दारोगा ने खुदकुशी कर ली. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. कुछ वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Greater Noida Murder and Suicide: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी परिसर की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने सोमवार को परिसर के अंदर आवास में पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि दोनों की मौत की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद रहा है. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

मौके से मिला सुसाइड नोट 
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी जारचा की सुरक्षा में सीआईएसफ के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार (30) की ड्यूटी लगी हुई थी. परिसर के अंदर ही स्थित आवास में सुजीत कुमार अपनी पत्नी वर्षा (23) के साथ रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक दंपति की मौत की जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर मौके पर जारचा पुलिस पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला जिसमें मृतक सुजीत कुमार ने लिखा था कि पारिवारिक कलह की वजह से मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं इसलिए पहले मैं उसकी हत्या कर रहा हूं और उसके बाद खुद अपनी जान देने जा रहा हूं. 

परिजनों को दी गई सूचना 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की और उसके बाद खुद फंदे पर लटक गया. मृतक दारोगा और उसकी पत्नी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है. फिलहाल दंपति की मौत से एनटीपीसी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है.

किया था प्रेम विवाह 
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट, परिजनों और मृतक के परिचितों से बातचीत करने पर ये जानकारी मिली है कि सुजीत ने कुछ वर्ष पहले ही वर्षा से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिन बाद से ही छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा. इस बात से सुजीत काफी परेशान था और संभवतः वो डिप्रेशन में था जिसके चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया.

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं यूपी के ये चेहरे, विधानसभा चुनाव से पहले छोटे दलों को भी साधने की कवायद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, जानें क्या कहा?
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, जानें क्या कहा?
Prateek Yadav Death Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन, 20 लड़के लेकर आए थे अस्पताल, होगा पोस्टमार्टम
Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन, 20 लड़के लेकर आए थे अस्पताल, होगा पोस्टमार्टम
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
Prateek Yadav Death: कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर
ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! 18सौ करोड़ी बनने से है बस इतनी दूर
Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
Prateek Yadav Death: कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
Indian Army: भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Embed widget