एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में वकीलों की राज्यव्यापी हड़ताल, सरकार के रवैये से नाराज बार काउंसिल ने काम ठप किया

आगरा में बार काउंसिल की चैयरमेन दरवेश सिंह की हत्या के मामले में राज्य सरकार के रुख से नाराज वकीलों ने आज हड़ताल का एलान किया है। बार काउंसिल के चैयरमेन हरि सिंह के मुताबिक राज्य सरकार वकीलों की सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की चेयरमैन रही दरवेश सिंह की हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से वकीलों में जबरदस्त नाराजगी है। समूचे यूपी के वकीलों ने इस मामले को लेकर आज कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहने का एलान किया है। हड़ताल का फैसला बुधवार को प्रयागराज में यूपी बार काउंसिल ने किया है।

बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक राज्य की योगी सरकार वकीलों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। बार काउंसिल की चेयरमैन रहते हुए आगरा की कोर्ट कैंपस में मौत के घाट उतारी गई दरवेश सिंह के परिवार वालों को अभी तक न तो कोई मुआवजा दिया गया है और न ही सुरक्षा। किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं मिलने से दरवेश सिंह के परिवार के लोग दहशत में हैं और घर में ही कैद रहने को मजबूर हैं।

प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी हुई वकीलों की हत्या के मामले में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। उनके मुताबिक यूपी में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ने इन समस्याओं को लेकर कई बार सीएम योगी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन आज तक उनकी तरफ से मुलाकात का वक्त भी नहीं दिया गया। यूपी सरकार के इसी रवैये से नाराज होकर समूचे यूपी के तकरीबन साढ़े तीन लाख वकील आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके तहत सभी अदालतों में कामकाज ठप कर कैंपस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक अगर हड़ताल के बाद भी सरकार के रवैये में बदलाव नहीं हुआ तो यूपी के वकील एकजुट होकर राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP के 100 विधायकों की टिकट पर खतरा, सर्वें ने चौंकाया
यूपी में BJP के 100 विधायकों की टिकट पर खतरा, सर्वें ने चौंकाया
ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर कांग्रेस का दांव, यूपी में कितनी बदलेगी तस्वीर?
ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर कांग्रेस का दांव, यूपी में कितनी बदलेगी तस्वीर?
यूपी में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, 9 साल में 303 अपराधी एनकाउंटर में ढेर
यूपी में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, 9 साल में 303 अपराधी एनकाउंटर में ढेर
'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget