एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर निशाना कहा- 'वो ऐसे नेता हैं जिन पर टिप्पणी करना व्यर्थ है...'

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने न्याय यात्रा के समापन के दौरान कहा था कि आज ये यात्रा समाप्त हो रही है लेकिन ये अंत नहीं है. हम आगे भी न्याय यात्रा करते रहेंगे.

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के समापन से पहले कहा कि ये उनकी न्याय यात्रा का समापन हैं अंत नहीं है, वो न्याय यात्रा करते रहेंगे. जिस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने कहा कि पहले वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को न्याय दिलाएं. उनके बयानों पर टिप्पणी करना अब बेकार है. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिन पर अब कोई टिप्पणी करना व्यर्थ है.  सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहा है. पहले उन्हें न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी करें. उसके बाद न्याय यात्रा करें..और जब इतनी बड़ी पदयात्रा कर ली तो इस बस यात्रा का कोई मतलब नहीं बनता है. 

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जो कर रहे हैं. वो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और ये करना भी चाहिए, लेकिन न्याय, संविधान, लोकतंत्र ये सभी बड़े पवित्र शब्द हैं. कांग्रेस के लोग जब ये शब्द कहते हैं तो कहते हुए उन्हें अपने अंतर्मन में झांकना चाहिए कि वास्तविक न्याय की जरुरत किसे है. 

विपक्षी दलों पर साधा निशाना
मुंबई में हुई विपक्षी दलों की रैली पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, गठबंधन के सारे दल और नेता एक दूसरे को उल्लू बना रहे हैं. एक दूसरे की पीठ में छुरा घोंपने की तलाश में हैं. एक दूसरे को खत्म कर रहे हैं.  सब मिलकर नरेंद्र मोदी को हराएंगे ये इनका इरादा नहीं ये एक दूसरे को ही खत्म करना चाहते हैं. 

गठबंधन की शुरुआत नीतीश जी ने की उन्होंने इसकी तेरहवीं कर दी..फिर जयंत चौधरी थे उन्होंने इसका श्राद्ध कर दिया. मुझे लगता है कि 2024 का चुनाव देश का चुनाव हैं और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है. 

जानें- क्या कहा था राहुल गांधी ने
दरअसल राहुल गांधी ने मुंबई के धारावी में अपनी यात्रा के दौरान कहा था "ये यात्रा मुंबई में नहीं बल्कि धारावी में समाप्त हुई है. ये जो धारावी है, ये हिंदुस्तान के हुनर की राजधानी है, जिसको हम कौशल कहते हैं, हुनर कहते हैं, जिसको जुगाड़ कहा जाता है, ये उन चीजों का केंद्र है. लड़ाई हुनर और दलालों (ब्रोकर) के बीच है. कौशल और (गौतम) अडाणी के बीच है. इसलिए मैंने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है. उन्होंने कहा कि "आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन है - पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है!

UP News: 'राम द्रोहियों के बीच में राम भक्त...', उद्धव ठाकरे की तस्वीर शेयर कर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget