एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: AAP का 'हर गांव कोरोना मुक्त अभियान', 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे लोगों की जांच

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी 'हर गांव कोरोना मुक्त' अभियान शुरू कर रही है. इस अभियान के तहत 10 हजार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की सेहत की जांच करेंगे.

देहरादून. उत्तराखंड में सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है. आप कार्यकर्ता प्रदेश भर में 'हर गांव कोरोना मुक्त' अभियान चलाएंगे. इस अभियान के तहत आप हर गांव में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी. अभियान के संबंध में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल समेत प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली मौजूद रहे.

आप प्रभारी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि दूसरी लहर ने शहरों के साथ अब गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इसलिए आप कोरोना की दूसरी लहर के बचाव के साथ ही तीसरी लहर से बचाव की भी तैयारियों में जुट गई है.

"महामारी से निपटने के लिए आप तैयार"
उन्होंने आगे बताया कि इस गंभीर महामारी से निपटने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है. पार्टी अब प्रदेश के गांव-गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने का अभियान शुरू करने जा रही है. 'हर गांव कोरोना मुक्त' अभियान के तहत पार्टी के 10 हजार कार्यकर्ता इस मुहिम का हिस्सा बनकर लोगों की सेहत की जांच करेंगे. उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता छोटी-छोटी टीमों का हिस्सा बनेंगे और गांव-गांव पहुंचकर हर एक व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनिंग जांच करेंगे. इसके लिए हर टीम को ऑक्सीमीटर, मेडिकल किट और आईआर थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं.

उन्होंने कहा कि पहाडों में डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता, जिस वजह से पार्टी प्रत्येक गांव में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने जा रही है. पहले चरण में हर विधानसभा के 50 गांवों में इस अभियान की शुरुआत की जायेगी.

वहीं, इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जिस तरह देश के दुश्मन के खिलाफ सरहद पर वीर जवान चट्टान की तरह खड़े रहते हैं, उसी तरह कोरोना रूपी दुश्मन गांव-गांव पहुंचता जा रहा है. कोरोना के खिलाफ भी खड़े होने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का आरोप- मोदी सरकार की दिशाहीनता ने चौपट किया टीके का उत्पादन और वितरण

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget