एक्सप्लोरर

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे आदित्य ठाकरे, दर्शन और पूजा अर्चना की, प्रियंका चतुर्वेदी भी रहीं मौजूद

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात की और कहा कि आज हमने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए हैं और बहुत अच्छा लग रहा है.

Banke Bihari Temple: महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray ) आज कृष्ण नगरी मथुरा (Mathura) पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के दर्शन एवं पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. आदित्य ठाकरे आज मथुरा में ठाकुर श्यामा श्याम मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे. इस मंदिर का जीर्णोंद्धार प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने ही कराया है. जहां आज आदित्य ठाकरे पूजा अर्चना करेंगे. 

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात की और कहा कि आज हमने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए हैं और बहुत अच्छा लग रहा है. वहीं जब उनसे मंदिर निर्माण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका जी ने उस मंदिर के जीर्णोद्धार का नेतृत्व किया है. उसमें काफी काम किया गया है, वो आज वहां भी जाएंगे.  

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए
इस बारे में बात करते हुए शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी भगवान में आस्था है. आज बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं. खासतौर से एक अच्छे पर्व पर, कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर. श्री कृष्ण ने मुझे एक मंदिर का जीर्णोद्धार करने का मौका दिया, उसकी भी खुशी है. यहां पर भक्ति की फीलिंग हो रही है, कृष्ण जन्मभूमि आए हैं. कृष्ण के जो दर्शन हुए हैं बहुत अच्छे हुए हैं. विरोधी कुछ भी कहें, हम इस पर कोई राजनीति नहीं करेंगे.

संजय राउत ने साधा निशाना 
शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के बांके बिहारी मंदिर दर्शन को लेकर कहा कि मथुरा, अयोध्या और द्वारिका किसी की जागीर तो नहीं है. हम हिन्दुत्ववादी पार्टी है. पूजा अर्चना में हमारा भी ध्यान रहता है. वहां एक मंदिर का जीर्णोद्धार किया है. नया मंदिर बनाया है, उनके हाथों से पूजा होगी और मुबई से भी बहुत से कार्यकर्ता गए हैं. 

संजय राउत ने अयोध्या को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में मोदी जी कीअयोध्या में राजनीति खत्म होने के बाद हम भी जाएंगे. अयोध्या में श्रद्धा जाएंगे उस पर राजनीति नहीं करेंगे. 

Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल के बाहर प्रकट हुए बाबा भोलेनाथ! चट्टान पर रिसते पानी से उभरी तस्वीर, लोग हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget