एक्सप्लोरर

Noida: UPSC की तैयारी कर रही लड़की को दी तेजाब फेंकने की धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

UP News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती पर तेजाब से हमला करने और जान से मारने की धमकी दी है. आरोपियों की धमकी से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सरकार का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा दम तोड़ते दिखाई दे रहा है, जहां दबंग लोगों की हरकतों की वजह से एक बेटी घर में कैद होने को मजबूर हो गई. ये मामला यहां के जारचा कोतवाली का है. जहां यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही एक युवती पर दबंगों ने तेजाब से हमला करने और जान से मारने की धमकी दी है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का परिवार सुरक्षा को लेकर डरा और सहमा हुआ है. 

युवती पर तेजाब डालने की धमकी

जारचा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का कहना है कि वो यूपीएससी की तैयारी कर रही है. इसके लिए उसे रोजाना पढ़ाई के लिए दादरी स्थित लाइब्रेरी जाना होता है और वो शाम को वह घर लौटती है. युवती ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव में ही उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी पिछले तीन महीने से उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं. आरोपी आते-जाते अश्लील और आपत्तिजनक टिप्‍पणी करते हैं और उसका रास्ता रोक लेते हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी बार-बार उस पर उनकी बात मानने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर बदनाम करने और तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं. 

Srikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 75 लोगों पर केस दर्ज, इन छह लोगों के भी नाम

आते-जाते पीड़िता को करते हैं परेशान

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में उसकी स्कूटी के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया और उसे धमकी देते हुए उनकी बात नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि वो उसका बलात्‍कार कर तेजाब से हमला कर देंगे. फिर न वो जिंदा रह पाएगा और न मर सकेगी. इससे पहले की आरोपी अपने इरादों में कामयाब होते तभी एक गाड़ी उस रास्ते पर आ गई. गाड़ी को देखकर आरोपी सहम गए और उस गाड़ी साइड देने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी हटाई, तभी मौका देखते ही युवती वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर लौटी. 

इस घटना से युवती बहुत ज्यादा डरी और सहमी हुई है, वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाईवे पर अचानक दरकी पहाड़ी, बोल्डर की चपेट में आने से फटा बस का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget