एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आज जारी हो सकती है चयन सूची, 3 से 6 जून के बीच होगी काउंसलिंग

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आज रात या कल सुबह तक बेसिक शिक्षा परिषद चयन सूची जारी कर सकती है. हालांकि इसमे कुछ देरी भी हो सकती है. इसकी बड़ी वजह है कि कई अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन करना है

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में चयन सूची आज रात या फिर सोमवार सुबह तक जारी हो सकती है. बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 17 मई को शेड्यूल जारी किया गया था. इसके मुताबिक 31 मई यानी आज जिलेवार आवंटन सूची जारी होनी है. हालांकि मोबाइल नंबर संशोधन के लिये आवेदन तिथि बढ़ाने की वजह से इसमे देरी भी हो सकती है. एनआईसी आवेदन करने वाले 136621 अभ्यर्थियों का बैकअप लेगी. इस प्रक्रिया के बाद जिलवार सूची तैयार करके जारी की जाएगी. आपको बता दें कि 3 से 6 जून के बीच जिलों में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी.

इसके अलावा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिया है कि काउंसलिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए. सचिव विजय शंकर मिश्र ने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं सेनिटाइजर आदि के इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं. काउंसलिंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा.

3 से 6 जून के बीच होने वाली काउंसलिंग में सभी अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से जमा करा लिए जाएंगे. नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन और मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ परीक्षण प्रथम वेतन जारी होने से पहले कराया जाएगा. चयन की पूरी जिम्मेदारी जनपदीय चयन समिति की होगी. अभ्यर्थियों के अभिलेखों के आधार पर पात्रता की जांच जनपदीय चयन समिति करेगी ताकि निर्धारित तिथियों के बीच नियुक्ति पत्र जारी किया जा सके.

ये भी पढ़ें.

Uttar Pradesh शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा, एक शिक्षिका की कर दी पांच स्कूलों में तैनाती, जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget