एक्सप्लोरर

कंटेनर में छिपकर 44 मजदूर महाराष्ट्र से कौशांबी पहुंचे..जिला प्रशासन में हड़कंप...सभी को क्वारंटीन किया गया

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डाउन है। ऐसे में तमाम मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं। वे अपने घर पहुंचने के लिये किसी भी वाहन का प्रयोग करने में नहीं हिचकिचा रहे हैं

कौशांबी, एबीपी गंगा। देश में लॉक डॉउन के बाद कई प्रदेश व महानगर में मजदूर तबके के लोग फंस गए हैं। अब वह अपने घर पहुंचने की चाहत में लॉक डॉउन के नियमों का उल्लंघन करने में गुरेज नहीं करते हैं। कौशांबी के 44 प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र के नासिक व मुंबई से एक कन्टेनर में छिपकर कई शहरों की सीमाओं को लांघकर अपने शहर पहुंचे। फतेहपुर और कौशांबी के बॉर्डर पर आते ही उन्हें रोक लिया गया। कन्टेनर में इतनी भारी संख्या में लोगों के आने की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर सिराथू एसडीएम फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी मजदूरों से पूछताछ की। इसके बाद सभी को सयारा स्थित आश्रय स्थल लेकर पहुंच गए। वहां पर सभी को सोशल डिस्टेनसिंग में बैठाकर पूछताछ की गयी। इसके बाद सभी को 14 दिन के लिए क्वारन्टीन कर दिया गया। सभी मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग भी करायी गयी।

कौशांबी की अधिकतर आबादी खेती पर निर्भर है। लेकिन जब खेतीबाड़ी का समय खत्म हो जाता है तो वह लोग रोजगार के सिलसिले में मुंबई, नासिक, कल्याण, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्से में निकल जाते हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के बीच महाराष्ट्र के मुंबई और नासिक शहर से 44 मजदूर फंस गए थे। सभी प्रवासी मजदूर एक कंटेनर में भरकर कौशांबी आए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के कौशांबी आने की सूचना पर पुलिस ने कनवार बॉर्डर पर ही कंटेनर को रोक लिया।

बॉर्डर पर रोके गए कंटेनर को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्थाई आश्रय स्थल सयारा पहुंचे। जहां सभी प्रवासी मजदूरों को कंटेनर से बाहर निकाल कर मैदान में बैठाया गया। सोशल डिस्टेंस के दायरे में सभी मजदूरों को बैठाकर उनका नाम पता व मोबाइल नंबर पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों ने नोट किया। महाराष्ट्र के मुंबई से चलकर कौशांबी पहुंचे प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उन्होंने मुंबई से नासिक तक का लगभग पौने दो सौ किलोमीटर का सफर पैदल पूरा किया। नासिक में पुलिस कर्मियों ने उन सब को रोककर कंटेनर में बैठाकर कौशांबी भेजा। छह दिन बीत जाने के बाद आज वह कौशांबी पहुंचे हैं। महाराष्ट्र से आये सभी प्रवासी मजदूर जिले के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं। उप जिलाधिकारी सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक महाराष्ट्र से आए सभी प्रवासी मजदूरों को सयारा स्थित अस्थाई आश्रय स्थल में चौदह दिनों के लिए क्वारन्टीन किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget