एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में कोरोना के 353 नए मामले आए सामने, बीते दिन 4 मरीजों ने गंवाई जान

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 36 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई. अभी तक 3632 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है. शुक्रवार को यहां कोरोना के 353 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 13,636 पहुंच गई है. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक प्रयागराज में महामारी से मरने वालों की संख्या 199 है.

शुक्रवार को 36 मरीज हुए डिस्चार्ज सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 36 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई. अभी तक 3632 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. वहीं 3689 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 258 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया और अभी तक कुल 6116 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं.

यूपी में कोरोना के 7,016 नए मामले उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,016 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,045 हो गयी. इसके अलावा राज्य में इस महामारी से 76 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,282 पहुंच गयी है.

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, 'प्रदेश में इस समय 67,321 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,27,442 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले चौबीस घंटे में 76 और रोगियों की मौत हो चुकी है.’’ उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,016 नये मामले सामने आये और इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,045 हो गयी.

ये भी पढ़ें:

यूपी में कोरोना वायरस से 76 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 4,282 तक पहुंचीं

उत्तर प्रदेशः राज्य मंत्री जय कुमार सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget