एक्सप्लोरर

एटाः अब जेल तक भी पहुंचा कोरोना, 16 नए बंदियों में संक्रमण का खुलासा

जनपद के बाद अब कोरोना संक्रमण एटा जेल तक पहुंच गया है. यहां 16 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

एटा, एबीपी गंगा। जनपद में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना ने एटा जेल में भी दस्तक दे दी है. एटा के जिला अधिकारी, दोनों अपर जिला अधिकारी और अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते बाहर इलाज करवा रहे हैं. इस बीच जनपद के विभिन्न स्थानों पर फैल रहा कोरोना अब एटा जिला कारागार तक पहुंच गया है. एटा जिला कारागार में 16 नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही अब तक एटा जेल में कुल कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या 90 तक पहुंच गई है. जेल में पाए गए सभी कोरोना पॉजिटिव बंदियों को जिला कोविड सेंटर में भेजा गया है. जेल के अधिकारी इस बात की पूरी सावधानी बरत रहे हैं कि कहीं जेल में कोरोना का संक्रमण पैर न पसार ले.

एटा जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच कोरोना ने जनपद कारागार में भी दस्तक दे दी है. एटा जिला अस्थायी कारागार में 16 नए कोरोना पॉजिटिव निकलने के साथ ही अब तक जेल में कुल कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या 90 हो गई है. जिनमें अभी 16 का इलाज कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है. एटा जनपद में अब तक कुल 1595 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं. जिनमें से 1228 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 355 कोरोना पॉजिटिव अभी भी एक्टिव हैं. इसके अतिरिक्त 12 कोरोना पॉजिटिव की अब तक मौत हो चुकी है. हालांकि ये सरकारी आंकड़ा है, वास्तव में कोरोना से मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है.

अस्थायी जेल का निर्माण एटा जनपद कारागार के अधीक्षक पी पी सिंह ने बताया कि एटा जनपद कारागार में बंद हजारों बंदियों को सुरक्षित रखने के लिए एटा जनपद में एक अस्थायी जेल बनाई गई है. जिसमें आने वाले नए बंदियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही उनको स्थायी कारागार में रखा जाता है. उन्होंने बताया कि अब तक एटा जिला कारागार में 1565 बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें 74 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि अस्थायी जेल के कुल 267 बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें 16 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस प्रकार अभी तक एटा जिला कारागार में कुल 90 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. जिनमें से 74 बंदी अपना इलाज करवाकर कोरोना निगेटिव होने पर दुबारा जेल में वापस आ चुके हैं.

आयुर्वेद से हो रहा इलाज पीपी सिंह ने बताया कि एटा जिला कारागार के बंदियों को कोरोना मुक्त रखने के लिए उनको आयुष काढ़ा दिया जा रहा है. होम्योपैथिक की दवा पिलाई जा रही है. आइवर मेकटिन टेबलेट दी जा रही है और जेल को दिन में दो बार सेनेटाइज किया जा रहा है. बंदियों को सोशल डिस्टेंसिग बनाकर रखा जा रहा है. जेल में साफ-साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

स्थायी जेल में न फैले संक्रमण कुल मिलाकर एटा जनपद में कोरोना की दस्तक जेल के बंदियों तक पहुंचने से जेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और वो हर संभव प्रयास कर रहा है कि स्थायी जेल में कोरोना संक्रमण न फैले. इसीलिए फिलहाल जेल में आने वाले नए बंदियों को एक अस्थायी जेल में रखा जा रहा है. उनकी कोरोना जांच करवाने के बाद निगेटिव आने पर ही उनको स्थायी जेल में रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः फिल्म सिटी बनाने को लेकर सीएम आवास पर होगी बैठक, जुड़ेंगे कई बड़े सितारे नोएडा के इस अस्पताल में हो रहा अनोखा प्रयोग, कोरोना के मरीजों को दिखाया जा रहा आईपीएल, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget