एक्सप्लोरर

नोएडा: कोरोना की रफ्तार हुई कम, बीते 24 घंटे में 100 लोग संक्रमित, 161 ने महामारी को दी मात

नोएडा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है. राहत की खबर ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या से ज्यादा हो गई है.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली. बीते 24 घंटे में 100 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. जबकि 161 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली. इस बीच, कोरोना की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग दम तोड़ चुके हैं.

100 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 100 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22,524 हो गया है. जबकि 161 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए. इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 21,478 हो गई है. इस बीच, कोरोना ने एक और व्यक्ति की जान ले ली. इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग जान गंवा चुके हैं. फिलहाल कुल 1136 लोगों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मास्क न पहनने पर 872 का चालान

जिले में मास्क न पहनने वाले लोगों पर पुलिस अब सख्ती कर रही है. सोमवार को जिले भर में चले अभियान में मास्क न पहनने वाले 872 व्यक्तियों का चालान किया गया और उनसे जुर्माने के रूप में 87 हजार दो सौ वसूले गये. मास्क न पहनने वालों को जागरूक भी किया गया और उनसे कहा गया कि यह मास्क उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए है, जिससे वह कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: शिक्षक स्नातक की 11 एमलसी सीटों पर मतदान कल, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget